भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं एनिवर्सरी के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पोज दिया। इस समारोह में मुंबई क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी, जैसे सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री भी मौजूद थे। फोटोशूट के दौरान रोहित ने कुछ ऐसा किया जिससे उन्होंने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है।
पूर्व क्रिकेटरों ने रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी के पास आने को कहा था, लेकिन रोहित ने ऐसे इनकार किया, जिससे दिग्गज भी इंप्रेस हो गए। उन्होंने सभी दिग्गज क्रिकेटरों को ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने को कहा। रोहित की इस हरकत ने फैंस का दिल खुश कर दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री रोहित शर्मा से चैंपियंस ट्रॉफी के पास आने को कहते हैं, लेकिन रोहित ने विनम्रतापूर्वक उनके निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और सीनियर खिलाड़ियों को मंच के बीच में आने को कहा। सचिन तेंदुलकर, शास्त्री और गावस्कर ने ट्रॉफी के ठीक पीछे पोज दिए, जबकि रोहित मंच के सबसे बाईं और खड़े थे। रोहित ने इसके अलावा रवि शास्त्री को भी ऐसा सम्मान दिया। जब सभी दिग्गज खिलाड़ी कुर्सी पर बैठ रहे थे तो रवि शास्त्री साइड जाकर बैठ गए, लेकिन रोहित ने उन्हें बीच में सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के साथ बैठने को कहा और खुद वह उनकी बाईं और बैठें।
ICC Champions Trophy 2025 का आगाज 19 फरवरी से होना है। पाकिस्तान के साथ राजनेतिक मसलों और सुरक्षों कारणों की वजह से टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। विश्व कप 2024 की तरह ही चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का जश्न मनाने को लेकर रोहित ने कहा कि वह यहां ट्रॉफी लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी से करेगी। भारत का पहला मैच बांग्लादेश से होना है। 23 फरवरी को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
Also Read: IPL 2025: Rishabh Pant will be the captain of Lucknow Super Giants
ताज़ा हिंदी समाचार
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

