Header Banner

Champions Trophy 2025: Wasim Akram ने किया ऐसा प्रैंक

Ravi pic By - शनिवार, फरवरी 22, 2025
Last Updated on फरवरी 22, 2025 12:43 अपराह्न
Champions Trophy 2025: Wasim Akram ने किया ऐसा प्रैंक

पाकिस्‍तान ही नहीं दुनिया के दिग्‍गज गेंदबाज वकार यूनिस और वसीम अकरम का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वसीम अकरम ने वकार के साथ ऐसा मजाक किया कि वह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। वकार यूनिस और वसीम अकरम हाल ही में दुबई में एक क्रिकेट शो में शामिल हुए। इस क्रिकेट शो के पैनल का हिस्सा बनने के लिए वकार यूनिस तैयार हो रहे थे। तभी वसीम अकरम ने उनके कपड़े गायब कर दिए।

Wasim Akram prank video

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में दोनों तेज गेंदबाजों के अलावा चेतेश्वर पुजारा और अन्य मेहमान मौजूद है। वकार दरवाजे के पीछे अपने कपड़ों के लिए इंतजार कर रहे हैं। वसीम के पास वकार का नीला रंग का सूट था। उन्होंने अपने पूर्व साथी को दरवाजे के पीछे छिपने के लिए मजाक में चिढ़ाया। वसीम ने कहा कि देखो मैं कपड़े लेकर आया हूं। इस बीच वीडियो से आवाज आती है कि इसे कहते हैं ड्रेसिंग रूम के सही मजे। पुजारा शरीफ आदमी परेशान हो रहा है कि मैं क्‍या देख रहा हूं। वीडियो में चेतेश्‍वर पुजारा भी हंसते नजर आ रहे हैं।

Pakistan in Champions Trophy 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में पाकिस्‍तान को हार का सामना करना पड़ा। न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्‍तान को 60 रन से मात दी। अब अगले मैच में मोहम्‍मद रिजवान की कप्‍तानी वाली टीम भारत से टकराएगी। यह मैच 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाएगा। एक और हार पाकिस्‍तान को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर सकती है। अपने आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्‍तान का सामना बांग्‍लादेश से होगा।

Also Read: WPL 2025: DEL-W vs UP-W Dream11 Prediction in Hindi, 8th Match, Dream11 Team

ताज़ा हिंदी समाचार

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी के विकेट

वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘बेबी सेलिब्रेशन’, अभिषेक का जवाब

एशियन गेम्स 2026: IND

एशियन गेम्स 2026: IND vs PAK लाइव स्ट्रीमिंग, भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच लाइव कैसे देखें

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे वनडे से बाहर हो गया है।

महिला हॉकी टीम ने

महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा किया खत्म, जीता ऐतिहासिक गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: BAN

एशियन गेम्स 2026: BAN बनाम SL लाइव स्ट्रीमिंग – ब्रॉन्ज़ मेडल मैच लाइव कैसे देखें

गोल्ड जीतना है तो

गोल्ड जीतना है तो PoK के इस खिलाड़ी से निपटना जरूरी

एशियाई खेल 2026: हॉकी

एशियाई खेल 2026: हॉकी फ़ाइनल से पहले जापान में हंगामा

IND vs PAK गोल्ड

IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच, पिच रिपोर्ट: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner