Header Banner

Champions Trophy - अवार्ड प्रेजेंटेशन सेरेमनी को लेकर Shoaib Akhtar नाराज

Ravi pic By - सोमवार, मार्च 10, 2025
Last Updated on मार्च 10, 2025 12:40 अपराह्न
Champions Trophy - अवार्ड प्रेजेंटेशन सेरेमनी को लेकर Shoaib Akhtar नाराज

रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के अवॉर्ड सेरेमनी में पाकिस्तान के एक भी प्रतिनिधि नहीं होने पर पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि PCB की ओर से मंच पर एक भी प्रतिनिधि न भेजना उनकी समझ से परे है।

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा कर खिताब अपने नाम किया।

hampions Trophy - अवार्ड प्रेजेंटेशन सेरेमनी

पुरस्कार वितरण समारोह में मंच पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया तथा न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के निदेशक रोजर टोसी मौजूद थे। मंच पर कोई भी पाकिस्तानी अधिकारी मौजूद नहीं था। जबकि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आधिकारिक मेजबान है। पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद, जो चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट निदेशक भी हैं, दुबई में मौजूद थे, लेकिन उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया।

Champions Trophy - अवार्ड प्रेजेंटेशन सेरेमनी को लेकर Shoaib Akhtar नाराज

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी एक्स पर एक वीडियो डालकर कहा, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, लेकिन पीसीबी का कोई प्रतिनिधि फाइनल के बाद नहीं था। पाकिस्तान मेजबान था। मेरी यह समझ में नहीं आया कि पीसीबी से कोई वहां क्यो नहीं था। कोई ट्रॉफी देने क्यों नहीं आया, कोई रिप्रजेंट करने क्यों नहीं आया? यह सचमुच मेरी समझ से परे है। यह कैसे हो सकता है? फाइनल और पुरस्कार वितरण में मेजबान देश का प्रतिनिधित्व कहां था? आपको इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। वर्ल्ड स्टेज था। यहां पीसीबी को होना चाहिए था, लेकिन दुख की बात है कि मैंने किसी को नहीं देखा। मैं इससे बहुत दुखी हूं।

Also Read: Rohit Sharma on Retirement: रोहित शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर किया बड़ा फैसला

ताज़ा हिंदी समाचार

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे वनडे से बाहर हो गया है।

महिला हॉकी टीम ने

महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा किया खत्म, जीता ऐतिहासिक गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: BAN

एशियन गेम्स 2026: BAN बनाम SL लाइव स्ट्रीमिंग – ब्रॉन्ज़ मेडल मैच लाइव कैसे देखें

गोल्ड जीतना है तो

गोल्ड जीतना है तो PoK के इस खिलाड़ी से निपटना जरूरी

एशियाई खेल 2026: हॉकी

एशियाई खेल 2026: हॉकी फ़ाइनल से पहले जापान में हंगामा

IND vs PAK गोल्ड

IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच, पिच रिपोर्ट: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

सुजीत कलकल ने रचा

सुजीत कलकल ने रचा इतिहास, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

युजवेंद्र चहल का टेस्ट

युजवेंद्र चहल का टेस्ट संन्यास: फर्स्ट-क्लास करियर खत्म, टेस्ट का सपना अधूरा

लवलीना ने बर्थडे पर

लवलीना ने बर्थडे पर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, सेलिब्रेशन वीडियो वायरल

WCL 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच,

WCL 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच, लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डिटेल्स

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner