CSK vs RR Today match Pitch Report In Hindi: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज आईपीएल का 61वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर खेलने उतरेगी। इस मैदान पर सीसके का हमेशा से दबदबा रहा है। अगर आज के मैच में चेन्नई जीत हासिल करती है तो राजस्थान को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने से रोक सकती है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 61वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच कई चीजें तय करेगा। राजस्थान के 16 अंक हैं और यहां जीत उसे प्लेऑफ में पहुंचा देगी। इस बीच चेन्नई को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। अगर सीएसके मैच हार गई तो उनके लिए वापसी करना मुश्किल हो जाएगा।
चेन्नई और राजस्थान के बीच मैच की फैंटेसी टीम की बात करें तो जोस बटलर और संजू सैमसन विकेटकीपिंग के विकल्प हो सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे कप्तानी के अच्छे विकल्प हो सकते हैं। संजू सैमसन और जोस बटलर को उपकप्तान बनाया जा सकता है। इसके अलावा एक अन्य टीम में रविंद्र जडेजा और रियान पराग कप्तान के विकल्प हो सकते हैं। शिवम दुबे और डेरिल मिचेल को उपकप्तान बनाया जा सकता है।
Image Source: X
CHE vs RR Pitch Report in Hindi: चेपॉक चेन्नई सुपर किंग्स टीम का गढ़ रहा है। चेपॉक की पिच हमेशा से ही स्पिनर्स की मददगार होती है। सीएसके की टीम के पास रवींद्र जडेजा, मोईन अली, महेश तीक्ष्णा और मिचेल सेंटनर जैसे स्पिनर्स हैं। चेपॉक की पिच स्पिनर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। लेकिन आईपीएल 2024 में इस मैदान पर अलग-अलग तरह की पिच मिली हैं। आईपीएल 2024 में इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 183 रन का रहा है। लेकिन पारी की शुरुआत में यहां पर बल्लेबाज कमाल कर सकते हैं।
आईपीएल 2024 में चेपॉक के मैदान पर कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से चार में टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में CSK vs RR मैच में टॉस अहम रोल निभा सकता है, क्योंकि टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है। आईपीएल 2024 में चेपॉक के मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बनाया है। टीम ने सीएसके के खिलाफ 213 रन बनाए थे। यहीं इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा टारगेट चेज हुआ है। वहीं जारी सीजन में सबसे छोटा 134 रनों का स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया है।
Also Read: CSK vs RR Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स
Also Read: Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Dream11 Match Prediction
| CSK | vs | RR |
|---|---|---|
| 28 | Matches Played | 28 |
| 15 | Won | 13 |
| 246 | Highest Score | 223 |
| 109 | Lowest Score | 126 |
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 28 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 15 में सीएसके ने जीत हासिल की है। वहीं 13 मैचों में राजस्थान ने बाजी मारी है। ऐसे में सीएसके का राजस्थान के खिलाफ पलड़ा भारी है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) संभावित प्लेइंग 11: 1. रचिन रवींद्र, 2. अजिंक्य रहाणे, 3. रुतुराज गायकवाड़ (सी), 4. डेरिल मिशेल, 5. मोइन अली, 6. शिवम दुबे, 7. रवींद्र जड़ेजा, 8. एमएस धोनी (विकेटकीपर), 9. मिशेल सैंटनर, 10. शार्दुल ठाकुर, 11. तुषार देशपांडे/सिमरजीत- सिंह
राजस्थान रॉयल्स (RR) संभावित प्लेइंग 11: 1. यशस्वी जयसवाल, 2. जोस बटलर (विकेटकीपर), 3. संजू सैमसन (विकेटकीपर) (सी), 4. रियान पराग, 5. शुभम दुबे, 6. रोवमैन पॉवेल, 7. डोनावोन फरेरा, 8. रविचंद्रन अश्विन, 9. ट्रेंट बोल्ट, 10. आवेश खान, 11. युजवेंद्र चहल/संदीप शर्मा
Also Read: CSK vs RR Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 3rd T20 Match