टीम इंडिया ने रोमांच से भरे आखिरी टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान पर दूसरे सुपर ओवर तक चले मुकाबले में जीत हासिल की। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार रात भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 121 रन की पारी खेली। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन ही बना लिए।
मामला सुपर ओवर में पहुंचा। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग की और 16 रन बनाए, जिसके बाद भारत ने भी 16 ही रन बना दिए। नतीजे के लिए फिर सुपर ओवर हुआ। अब भारत ने पहले बैटिंग की और 11 रन बनाए, इस बार अफगानिस्तान ने एक ही रन पर अपने दोनों विकेट गंवा दिए। T-20 इंटरनेशनल में पहली बार एक ही मैच में 2 सुपर ओवर फेंके गए।
सुपर ओवर भी विवादों से भरा रहा। रोहित शर्मा अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी से बहस करते हुए उलझ गए। पहले सुपर ओवर में रिटायर आउट होने के बावजूद रोहित ने दूसरे सुपर ओवर में बैटिंग की। नियमों के हिसाब से ये गलत है। विराट कोहली ने बाउंड्री पर जम्प कर 5 रन बचाए।
मैच के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने फील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा से दो बार बहस की। भारत ने शुरुआती 5 गेंदों पर 8 रन बनाए, लेकिन कोई भी रन रोहित के खाते में नहीं जुड़ा। दोनों चौकों को अंपायर ने लेग बाय करार दिया। ओवर की दूसरी बॉल पर दिए लेग बाय में अंपायर ने गलती की थी, क्योंकि इस वक्त बॉल रोहित के बैट से लगकर गई थी। जबकि 5वीं बॉल पर दिया फैसला सही था, क्योंकि बॉल बॉडी के ऊपरी हिस्से से लग कर गई थी।
ताज़ा हिंदी समाचार
क्या रोहित शर्मा IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर वापसी करने वाले हैं?
IPL 2027 से पहले युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच नियुक्त किए गए।
AUS vs SA: पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल अपडेट हुई।
PAK vs SL तीसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का लाइव मैच कहाँ देखें
क्या MS धोनी IPL 2027 खेलेंगे? CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने तोड़ी चुप्पी।
विराट कोहली ने LinkedIn पर की एंट्री, जानें प्रोफाइल में क्या है खास
पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, कुसल मेंडिस बने कप्तान
रियाद में मिसाइल अलर्ट से क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच एक घंटे लेट
PAK बनाम SL तीसरा T20I पिच रिपोर्ट: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल
कौन हैं तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में 9 विकेट लेकर हैदराबाद को दिलाई जीत

