T20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन अगले साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होगा। डोमनिका ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैचों की मेजबानी करने से इंकार कर दिया है। देश के परंपरा युवा खेल और समुदाय विकास मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। डोमनिका ने तय समय पर स्टेडियम विकास का काम पूरा नहीं किया जिसके चलते उसने मेजबानी से पीछे हटने का फैसला किया।
T20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होना है। हालांकि, टूर्नामेंट के तीन मैचों पर संकट के बादल छा गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि डोमनिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैचों की मेजबानी करने से इंकार कर दिया है। डोमनिका ने तय समयसीमा पर स्टेडियम विकास का काम पूरा नहीं किया और गुरुवार को सरकार ने कहा कि वो टी20 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी से अपना नाम वापस ले रहा है। बता दें कि डोमनिका सात कैरेबियाई देशों में से एक है, जिसे टी20 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करनी है। विंडसर पार्क को एक ग्रुप मैच और दो सुपर-8 मैचों की मेजबानी करनी थी।
डोमनिका की सरकार क्रिकेट वेस्टइंडीज का शुक्रिया अदा करती है कि सालों से साझेदारी की और भविष्य में आगे लगातार साथ काम करने पर ध्यान देगी। डोमनिका की सरकार आयोजकों को सफल टूर्नामेंट आयोजित करने की शुभकामनाएं देती है। आईसीसी की इस पर प्रतिक्रिया आना बाकी है।
ताज़ा हिंदी समाचार
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB दिग्गजों के साथ दिखाया अपना बेसबॉल कौशल
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

