Header Banner

CSK को अगले मुकाबले से पहले बड़ा झटका, मुस्तफिजुर रहमान मैच से हुए बाहर, जानें क्या है वजह?

Kaif pic By - बुधवार, अप्रैल 03, 2024
Last Updated on अप्रैल 03, 2024 04:27 अपराह्न
CSK को अगले मुकाबले से पहले बड़ा झटका, मुस्तफिजुर रहमान मैच से हुए बाहर, जानें क्या है वजह?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले तगड़ा झटका लगा है। ऋतुराज गायकवाड़ की टीम शुक्रवार को अपना चौथा मुकाबला खेलती नजर आएगी। इस मैच से पहले टीम का एक गेंदबाज स्वदेश लौट गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह वीजा संबंधी समस्या की वजह से स्वदेश लौट गया है।

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई ने आईपीएल 2024 में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। इनमें टीम को दो में जीत मिली है जबकि दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में सीएसके को करारी हार का सामना करना पड़ा। अब टीम की नजर हैदराबाद का किला भेदने पर होगी, लेकिन इस मैच से पहले चेन्नई को तगड़ा झटका लगा है।

CSK Pacer Mustafizur Rahman is unavailable for Match against SRH

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई के कातिलाना गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश लौट गए हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए वीजा संबंधी समस्या को निपटाने के लिए वह स्वदेश लौट गए।

Possible11

Image Source: X

Also Read: Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Dream11 Match Prediction

इस रिपोर्ट में बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन के अध्यक्ष जलाल यूनुस के हवाले से कहा गया, "मुस्तफिजुर आगामी टी20 विश्व कप के लिए अमेरिकी वीजा प्रयोजनों के लिए आईपीएल से कल रात पहुंचे। वह कल (4 अप्रैल) अमेरिकी दूतावास में अपना फिंगरप्रिंट देंगे और बाद में चेन्नई में शामिल होने के लिए भारत वापस आएंगे।"

Will Mustafizur Rahman play the entire IPL?

क्या मुस्तफिजुर रहमान पूरा आईपीएल खेलेंगे?: मुस्तफिजुर केवल अप्रैल के अंत तक आईपीएल में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। उनके जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मई से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की उम्मीद है। बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने इसपर कहा, “टूर्नामेंट के लिए उनकी NOC सिर्फ 30 अप्रैल तक है और हमें उम्मीद है कि वह इसके बाद आईपीएल से वापसी करेंगे।”

28 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल के 17वें सीजन में अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन मैचों में सीएसके के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रहमान ने अब तक कुल सात विकेट हासिल किए हैं। फिलहाल उनका पर्पल कैप पर कब्जा है। दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में वह काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने अपने चार ओवरों में एक विकेट के लिए 47 रन खर्च कर दिए थे।

Also Read: DC vs KKR Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match

ताज़ा हिंदी समाचार

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट

विराट कोहली के 100 शतकों के

विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली

सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें: सचिन और परिवार भी जश्न में शामिल हुए

हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़

हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से

भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया, सुहैल अहमद भट्ट ने दिलाई SAFF चैंपियनशिप में जीत

नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ

नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, सिराज की टीम में वापसी

WI vs BAN: टखने में गंभीर

WI vs BAN: टखने में गंभीर चोट के बाद शादमान इस्लाम को स्ट्रेचर पर ले जाया गया

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अद्भुत कहानी: रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अद्भुत कहानी: रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है।

IND vs NZ: डेवोन कॉनवे वनडे

IND vs NZ: डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह निक केली को शामिल किया गया

भारत ने जापान को 4-1 से

भारत ने जापान को 4-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

entertainindia
entertainindia