आईपीएल 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की रात खेला जाएगा। सीएसके ने टूर्नामेंट का आगाज दो धमाकेदार जीत के साथ किया था, लेकिन पिछले दोनों ही मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। दूसरी ओर, केकेआर की टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है।
चेन्नई और केकेआर (CSK vs KKR) के बीच रोमांचक मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चिदंबरम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है। हालांकि, अब तक इस सीजन खेले गए दोनों ही मैचों में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद नजर आई है। आरसीबी के खिलाफ चेन्नई ने इसी मैदान पर 174 रन का लक्ष्य चेज कर डाला था। वहीं, गुजरात के खिलाफ सीएसके ने स्कोर बोर्ड पर 206 रन लगाए थे।
एमए चिदंबरम स्टेडियम ने आईपीएल में कुल 78 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 मैचों में मैदान मारा है। वहीं, 31 मैचों में जीत रनों का पीछा करने वाली टीम के हाथ लगी है। यानी इस ग्राउंड पर टॉस काफी अहम किरदार निभाता है।
चेन्नई, आईएन में मौसम बादलमय है। मैच के दिन तापमान 70% आर्द्रता और 6.6 किमी/घंटा हवा की गति के साथ 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। और विजिबिलिटी 6 किलोमीटर है. खेल के दौरान बारिश की 20% संभावना है
चेन्नई और कोलकाता ने 31 मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ खेला है। दोनों पक्षों के बीच हुए मुकाबलों में चेन्नई का दबदबा रहा है और उसने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है और दूसरी ओर कोलकाता को केवल 11 जीत मिली हैं।
Also Read: CSK vs KKR Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match
ताज़ा हिंदी समाचार
ENG vs SL: श्रीलंका को बड़ा झटका, इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए वानिंदु हसरंगा
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, ENG vs SL मैच
दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, SA vs AUS मैच
IPL 2027 से पहले बदलेगा CSK का कप्तान? जहीर खान की एंट्री से बढ़ी हलचल
Asian Games 2026 Mens Cricket: अफ़ग़ानिस्तान ने जापान को 48 रनों से हराया
उबर ड्राइवर से एशियन गेम्स ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बने सलमान खान
रेप केस में फंसे एसेक्स क्रिकेटर रॉबिन दास, 2 आरोप और बांग्लादेश कनेक्शन
एशियन गेम्स 2026: रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर, झांग ने जीता गोल्ड
शॉल-तिलक और माला से हुआ विराट कोहली का भव्य स्वागत, Video Viral
IPL 2027 ऑक्शन वेन्यू कन्फर्म, BCCI ने दिसंबर के लिए गोवा चुना

