CSK vs MI IPL Match: चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम रविवार 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के उद्घाटन मैच की मेजबानी करेगा। यह मैच लीग की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी के बीच शाम 7:30 बजे (IST) शुरू होगा।
आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में टकराएंगी। CSK और MI लीग की सबसे सफल टीम हैं। दोनों ने अब तक 5-5 बार ट्रॉफी उठाई है। ऐसे में जब यह दोनों टीम टकराती हैं तो मुकाबला काफी हाईवोल्टेज होता है।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 7 बजे होगा। चेन्नई ने मेगा ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन और नूर अहमद को खरीदकर अपनी स्पिन गेंदबाजी को मजबूत किया है। टीम में रवींद्र जडेजा पहले से ही मौजूद हैं। दूसरी ओर स्पिन मुंबई इंडियंस की कमजोरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है। साथ ही मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा।
CSK vs MI Weather Report in Hindi: रविवार, 23 मार्च 2025 को चेन्नई, में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के मैच के दिन आंधी-तूफान आने की संभावना है, लेकिन मैच से पहले ही मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, गीली आउटफील्ड के कारण मैच देरी से शुरू होने की संभावना है, लेकिन मैच पूरी तरह धुल जाने की संभावना नहीं है। मैच 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास के तापमान पर शुरू होना चाहिए। और विजिबिलिटी 10 किलोमीटर है. खेल के दौरान वर्षा होने की 50% संभावना है।
MI and CSK performance in Chepauk: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं। चेन्नई के घरेलू मैदान पर मुंबई ने 5 मैच जीते हैं। वहीं चेन्नई 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है। एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक टोटल 71 मैच खेले हैं। इस दौरान CSK ने 51 मैच जीते हैं। दूसरी ओर 20 में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है। चेपॉक में मुंबई इंडियंस ने 15 मैच खेले हैं और 8 पर कब्जा जमाया है। 7 में MI को हार भी मिली है।
Also Read: SRH vs RR आज के मैच के लिए ड्रीम11 टीम, भविष्यवाणी और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
ताज़ा हिंदी समाचार
एशिया कप ट्रॉफियां भारत कब पहुंचेंगी? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
T20 World Cup विजेता कोच बेन सॉयर न्यूजीलैंड महिला टीम से बाहर, NZC ने नहीं बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट
SA vs AUS ODI: लुंगी एनगिडी चोट के कारण बाहर, 20 साल के मकोएना को मिली जगह
भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल हुआ रद्द, तो कौन खेलेगा फाइनल?
क्या शमी और भुवनेश्वर का करियर खत्म हो गया है? आकाश चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी।
अफगानिस्तान सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर क्यों बैठाया गया: गौतम गंभीर ने बताया
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में टिकटों की कालाबाजारी, 19 गिरफ्तार
एशियन गेम्स 2026: मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, तूर बने दूसरे ध्वजवाहक
Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पृथ्वी शॉ का ब्रेकअप: आकृति अग्रवाल का बड़ा दावा, डिलीट की पोस्टें

