आईपीएल 2025 का 8वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाना है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई ने अपने पहले मैच में मुंबई की टीम को 4 विकेट से हराया था। वहीं, आरसीबी की टीम ने अपने शुरुआती मैच में केकेआर को 7 विकेट से हराया था। आइए जानते हैं कि फैंस सीएसके और आरसीबी के बीच होने वाले मैच को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं?
सीएसके को उसके घरेलू मैदान में हराना आसान काम नहीं है। आरसीबी ने सीएसके को उसके घरेलू मैदान में सिर्फ एक बार हराया है और वह 2008 में था। उसके बाद आरसीबी लगातार 8 मैच हारी है। जब आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में जीत हासिल की थी, उस मैच का हिस्सा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली थे। अब आरसीबी दूसरी बार सीएसके को उसके घरेलू मैदान में हराना चाहेगी।
आईपीएल 2025 का 8वां मैच सीएसके और आरसीबी के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
CSK Vs RCB के बीच आईपीएल 2025 का 8वां मैच फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर देख सकते हैं।
सीएसके बनाम आरसीबी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Also Read: BCCI Central Contract 2025 : BCCI announces central contracts for women team
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match