Header Banner

CT 2025: हेनरिक क्लासेन अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे?

Kaif pic By - Friday, Feb 21, 2025
Last Updated on Feb 21, 2025 03:34 PM
CT 2025: हेनरिक क्लासेन अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे?

CT 2025: इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI में धाकड़ खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन को शामिल नहीं किया गया है।

Why Heinrich Klaasen not playing against Afghanistan?: हेनरिक क्लासेन इस मैच में इसलिए नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वह चोटिल है। हेनरिक क्लासेन के बाएं कोहनी में चोट लग गई है और इसी वजह से उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच में भाग लेते हुए नहीं देखा जाएगा।

हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने साउथ अफ्रीका की ओर से कई महत्वपूर्ण मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। हेनरिक क्लासेन को दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। टी20 में उन्हें रोकना बहुत ही मुश्किल है। फिलहाल हेनरिक क्लासेन की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में Ryan Rickelton को साउथ अफ्रीका टीम की विकेटकीपिंग करते हुए देखा जाएगा।

Image Source: X

यह इन दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पहला मुकाबला है। इस शानदार इवेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच में खेला गया था। इस मैच को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराया।

साउथ अफ्रीका की बात की जाए तो पिछले कुछ समय से उन्होंने वनडे क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। फिलहाल साउथ अफ्रीका ने अपना पहला विकेट 28 रन पर खो दिया है। बेहतरीन सलामी बल्लेबाज Tony de Zorzi 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उनका विकेट अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने झटका।

AFG vs SA (Afghanistan vs South Africa) Playing 11

अफगानिस्तान (AFG) की प्लेइंग 11: 1. इब्राहिम जादरान, 2. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), 3. रहमत शाह, 4. हशमतुल्लाह शाहिदी (सी), 5. गुलबदीन नाइब, 6. मोहम्मद नबी, 7. अजमतुल्लाह उमरजई, 8. राशिद-खान, 9. नूर अहमद, 10. फजल हक, 11. सेदिकुल्लाह अटल

दक्षिण अफ्रीका (SA) की प्लेइंग 11: 1. रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), 2. टेम्बा बावुमा (कप्तान), 3. रासी वैन डेर-डुसेन, 4. एडेन मार्कराम, 5. टोनी डी ज़ोरज़ी, 6. डेविड मिलर, 7. मार्को जानसन, 8. वियान मुल्डर, 9. केशव महाराज, 10. कागिसो रबाडा, 11. लुंगी एनगिडी

Also Read in English: Champions Trophy 2025: England announces playing 11 for match against Australia

ताज़ा हिंदी समाचार

SOB बनाम WEF मैच

SOB बनाम WEF मैच 2, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 22 जुलाई 2026

ZIM vs IND: भारत

ZIM vs IND: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का हुआ ऐलान

IND vs ZIM 1st

IND vs ZIM 1st T20I Playing 11: नई ओपनिंग जोड़ी देखें

फीफ़ा वर्ल्ड कप फ़ाइनल

फीफ़ा वर्ल्ड कप फ़ाइनल में हार के बाद मेसी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी।

ODI वर्ल्ड कप 2027:

ODI वर्ल्ड कप 2027: भारत और इंग्लैंड क्वालिफाई करने वाली शुरुआती 8 टीमों में शामिल

वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड

वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड 5th ODI: ब्रॉडकास्ट चैनल लिस्ट, टाइमिंग और लाइव स्ट्रीम विवरण

MIL बनाम SRL मैच

MIL बनाम SRL मैच 1, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 21 जुलाई 2026

Watch Practice Video: हरारे

Watch Practice Video: हरारे में टीम इंडिया का पहला अभ्यास सत्र

दिलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट

दिलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान

इंग्लैंड के खिलाफ मिली

इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया को ICC रैंकिंग में झटका लगा है

Online games
Online games
Footer Sticky Banner