Danish Kaneria taught a lesson to Pakistani Deputy PM

Ravi pic By - शुक्रवार, अप्रैल 25, 2025
Last Updated on अप्रैल 25, 2025 04:58 अपराह्न
Danish Kaneria taught a lesson to Pakistani Deputy PM

Danish Kaneria On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। यह आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार 22 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भारत सरकार ने भी इस हमले के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और सिंधु जल संधि रोकने जैसे कई बड़े फैसले लिए हैं। वहीं, एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भी इस मुद्दे पर अपने ही देश के मंत्री को फटकार लगाई।

What did the Pakistani minister say?

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने इस हमले को लेकर विवादित बयान दिया है. पाकिस्तानी डिप्टी पीएम ने पहलगाम पर हमला करने वाले आतंकियों को स्वतंत्रता सेनानी बताया है. इशाक डार के इस बयान पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने करारा जवाब दिया है.

Danish Kaneria taught a lesson to Pakistani Deputy PM

पूर्व पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पाकिस्तानी डिप्टी पीएम के बयान के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। दानिश कनेरिया ने एक्स पर लिखा कि जब पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री आतंकवादियों को 'स्वतंत्रता सेनानी' कहते हैं तो यह न केवल अपमानजनक है बल्कि यह भी दर्शाता है कि पाकिस्तान आतंकवाद का पूरी तरह से समर्थन करता है।

दानिश कनेरिया ने इससे पहले 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले की निंदा की थी। दानिश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों के अपने से जुड़े सवालों के जवाब भी देते हैं। एक यूजर ने दानिश से कहा कि आप पाकिस्तान में रहते हैं और पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं, आपको इस पर शर्म आनी चाहिए। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान या वहां के लोगों के खिलाफ नहीं बोलता। पाकिस्तान के लोग सबसे ज्यादा आतंकवाद का सामना कर रहे हैं। यहां ऐसी सरकार की जरूरत है जो शांति के लिए काम करे।

Also Read: IPL 2025: CHE vs SRH की प्लेइंग 11, आज टॉस कौन जीतेगा

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner