भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच पद के लिए आवेदन की समय सीमा सोमवार को खत्म हुई। बीसीसीआई और हेड कोच बनने के प्रबल दावेदार गौतम गंभीर दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद समाप्त हो रहा है। 1 जुलाई से भारतीय टीम को नए कोच की सेवाएं मिलना है। गंभीर इसके लिए रेस में सबसे आगे हैं।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करने की समय सीमा सोमवार को खत्म हो गई लेकिन बीसीसीआई और पद के प्रबल दावेदार गौतम गंभीर ने इस पर चुप्पी साध रखी है। कोलकाता नाइटराइडर्स को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाने वाले गंभीर की दावेदारी प्रबल लग रही है।
दोनों पक्षों ने इस बारे में कुछ कहा नहीं है, लेकिन लगता है कि बीसीसीआई के सामने बहुत दमदार विकल्प नहीं है। समझा जाता है कि किसी बड़े विदेशी नाम ने पद के लिए आवेदन नहीं किया है और बोर्ड सचिव जय शाह कह ही चुके हैं कि उन्हें ऐसे उम्मीदवार की तलाश है, जो भारतीय क्रिकेट को समझते हो।
बीसीसीआई की नजरें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण पर थी, लेकिन हैदराबाद के इस स्टायलिश पूर्व क्रिकेटर की पूर्णकालिक पद में कोई रूचि नहीं दिखती।
बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, समय सीमा ठीक है, लेकिन बोर्ड निर्णय लेने से पहले कुछ और समय ले सकता है। इस समय टीम टी-20 विश्व कप की तैयारी में व्यस्त है। इसके बाद श्रीलंका और जिम्बाब्वे के दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा और एनसीए से कोई सीनियर कोच टीम के साथ जा सकता है। ऐसे में जल्दी क्या है।
केकेआर के मालिक शाह रुख खान के गंभीर से काफी घनिष्ठ संबंध है, लिहाजा उनके लिए आईपीएल टीम को छोड़ना आसान नहीं होगा।
Also Read: ICC T20 World Cup 2024: Umpires Announced, Who Will Officiate Ind vs Pak?
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match