Header Banner

India Cricket Team के हेड कोच पद के लिए आवेदन की डेडलाइन खत्‍म

Ravi pic By - मंगलवार, मई 28, 2024
Last Updated on मई 28, 2024 02:59 अपराह्न
India Cricket Team के हेड कोच पद के लिए आवेदन की डेडलाइन खत्‍म

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच पद के लिए आवेदन की समय सीमा सोमवार को खत्‍म हुई। बीसीसीआई और हेड कोच बनने के प्रबल दावेदार गौतम गंभीर दोनों ने इस मामले पर चुप्‍पी साध ली है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद समाप्‍त हो रहा है। 1 जुलाई से भारतीय टीम को नए कोच की सेवाएं मिलना है। गंभीर इसके लिए रेस में सबसे आगे हैं।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करने की समय सीमा सोमवार को खत्म हो गई लेकिन बीसीसीआई और पद के प्रबल दावेदार गौतम गंभीर ने इस पर चुप्पी साध रखी है। कोलकाता नाइटराइडर्स को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाने वाले गंभीर की दावेदारी प्रबल लग रही है।

दोनों पक्षों ने इस बारे में कुछ कहा नहीं है, लेकिन लगता है कि बीसीसीआई के सामने बहुत दमदार विकल्प नहीं है। समझा जाता है कि किसी बड़े विदेशी नाम ने पद के लिए आवेदन नहीं किया है और बोर्ड सचिव जय शाह कह ही चुके हैं कि उन्हें ऐसे उम्मीदवार की तलाश है, जो भारतीय क्रिकेट को समझते हो।

बीसीसीआई की नजरें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण पर थी, लेकिन हैदराबाद के इस स्टायलिश पूर्व क्रिकेटर की पूर्णकालिक पद में कोई रूचि नहीं दिखती।

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, समय सीमा ठीक है, लेकिन बोर्ड निर्णय लेने से पहले कुछ और समय ले सकता है। इस समय टीम टी-20 विश्व कप की तैयारी में व्यस्त है। इसके बाद श्रीलंका और जिम्बाब्वे के दौरे पर सीनियर खिलाड़‍ियों को आराम दिया जाएगा और एनसीए से कोई सीनियर कोच टीम के साथ जा सकता है। ऐसे में जल्दी क्या है।

केकेआर के मालिक शाह रुख खान के गंभीर से काफी घनिष्ठ संबंध है, लिहाजा उनके लिए आईपीएल टीम को छोड़ना आसान नहीं होगा।

Also Read: ICC T20 World Cup 2024: Umpires Announced, Who Will Officiate Ind vs Pak?

ताज़ा हिंदी समाचार

SA vs AUS: कैमरन

SA vs AUS: कैमरन ग्रीन केबेरा टेस्ट से हो सकते हैं बाहर, जोश इंग्लिस की वापसी संभव

Punam Raut Retires: पूनम

Punam Raut Retires: पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें शानदार करियर के आंकड़े

IND vs WI: 5वें

IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड

दुनिया के टॉप 10

दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।

IND vs WI चौथा

IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े

शे होप प्लेयर ऑफ

शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान

FIFAe Finals 2026 स्थगित:

FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट:

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से होंगे बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner