धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव को क्लीन बोल्ड करते हुए मुंबई के लिए आठ साल के सूखे को खत्म किया। धवल द्वारा लिए गए विकेट के साथ ही मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में विदर्भ को 169 रन से शिकस्त दी। अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट लेने वाले धवल मैदान से बाहर जाते हुए काफी भावुक नजर आए।
धवल कुलकर्णी ने अपने 16 साल के घरेलू करियर पर ब्रेक लगा दिया है। कुलकर्णी ने अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट लेते हुए मुंबई को रिकॉर्ड 42वीं बार चैंपियन बनाया। मैदान से बाहर जाते हुए मुंबई के स्टार गेंदबाज की आंखें भी भर आईं। धवल के लाजवाब करियर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनको बधाई दी है। हिटमैन ने तेज गेंदबाज को मुंबई का योद्धा बताया है।
धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव को क्लीन बोल्ड करते हुए मुंबई के लिए आठ साल के सूखे को खत्म किया। धवल द्वारा लिए गए विकेट के साथ ही मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में विदर्भ को 169 रन से शिकस्त दी। अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट लेने वाले धवल मैदान से बाहर जाते हुए काफी भावुक नजर आए।
तेज गेंदबाज को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शानदार करियर के लिए सम्मानित भी किया गया। धवल की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, ( मुंबई च योद्धा, धवल कुलकर्णी आपको शानदार करियर के लिए बधाई।)
धवल कुलकर्णी ने अपने घरेलू करियर का आगाज साल 2007 में किया था। धवल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 95 मैच खेले। इस दौरान तेज गेंदबाज 281 विकेट अपने नाम किए। लिस्ट-ए करियर में धवल ने 130 मैचों में 223 विकेट चटकाए। धवल ने भारत की ओर से अपना वनडे डेब्यू साल 2014 में किया। टीम इंडिया की ओर से धवल ने कुल 12 वनडे मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 19 विकेट चटकाए। वहीं, 2 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में फास्ट बॉलर ने 3 विकेट अपने नाम किए।
Also Read: Top 10 IPL Players who scored most runs without a century
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-U19 vs PAK-U19 मैच
चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर: क्रुणाल पंड्या बड़ौदा का नेतृत्व करेंगे
IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट
तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें
मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा
NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

