विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह राजकोट में केएस भरत की जगह लेंगे। सिलेक्शन कमेटी भरत के प्रदर्शन के खुश नहीं है, इसलिए उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर बैठाया जा सकता है। शुरुआती 2 टेस्ट में 15 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह तीसरा टेस्ट खेलेंगे, लेकिन उन्हें चौथे टेस्ट से आराम दिया जा सकता है, ताकि वह 5वें टेस्ट के लिए फिट रह सकें। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा टेस्ट राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, सिलेक्टर्स भरत की बैटिंग और विकेटकीपिंग से खुश नहीं हैं। उनका कहना है, भरत अपने मौकों को भुना नहीं पा रहे हैं। दूसरी ओर, जुरेल युवा हैं, वह नेट्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और भविष्य में उनसे बहुत उम्मीदें हैं। जुरेल ने उत्तर प्रदेश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडिया-ए और IPL में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए भी उन्होंने प्रभावित किया है। जुरेल को राजकोट में टेस्ट डेब्यू मिल भी सकता है।
केएस भरत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल टेस्ट डेब्यू किया था। वह अब तक खेले 7 टेस्ट में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके। उन्होंने 20.09 की औसत से 221 रन बनाए हैं, इनमें भी 44 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। इंग्लैंड के खिलाफ भी शुरुआती 2 टेस्ट में वह 92 रन ही बना सके।
दूसरी ओर 23 साल के ध्रुव जुरेल ने अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। 15 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 46.47 की औसत से 790 रन हैं। उन्होंने एक सेंचुरी और 5 फिफ्टी लगाई हैं। उन्होंने 13 IPL मैचों में 172.73 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान किशन फिर हुए बाहर, क्या वैभव को मिलेगा मौका?
IND A vs NZ A: विवादित अंपायरिंग के चलते 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के DRS फैसले पर बवाल, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप
शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video
शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB दिग्गजों के साथ दिखाया अपना बेसबॉल कौशल
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

