Image Source: X
Dhruv Jurel Joins Hardik Pandya with Historical Test Ton vs Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए एक यादगार शतकीय पारी खेली है। कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जुरेल ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभाला और टेस्ट करियर का अपना दूसरा शतक जड़ा। उनकी इस नाबाद 115 रनों की जुझारू पारी के दम पर भारत ने मैच पर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है।
Image Source: X
पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद ध्रुव जुरेल पर इस मुकाबले में दबाव था, लेकिन उन्होंने बेहद संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया। जुरेल ने 170 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। दूसरे दिन के तीसरे सत्र में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। पहली पारी में अंत तक नाबाद रहते हुए जुरेल ने 177 गेंदों की अपनी पारी में 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए।
यह भी पढ़ें: Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट
Image Source: X
श्रीलंका की सरजमीं पर सातवें या उससे निचले नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाना बेहद कठिन माना जाता है। जुरेल से पहले यह कारनामा सिर्फ हार्दिक पांड्या ने किया था। हार्दिक ने 2017 में पल्लेकल टेस्ट के दौरान नंबर-7 पर बैटिंग करते हुए 108 रनों की पारी खेली थी।
अब ध्रुव जुरेल श्रीलंका के खिलाफ उनकी ही धरती पर सातवें नंबर पर टेस्ट शतक जड़ने वाले भारत के महज दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
Image Source: X
यह ध्रुव जुरेल के टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में लगाया था।
भारत के लिए सातवें या उससे निचले क्रम पर टेस्ट शतक लगाने के मामले में जुरेल से ठीक पहले नीतीश कुमार रेड्डी का नाम आता है। नीतीश ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में 114 रनों की जुझारू पारी खेली थी। अब जुरेल ने भी उसी राह पर चलते हुए भारतीय मध्यक्रम की ताकत को साबित कर दिया है।
Also Read: Top 5 Highest Test Scores by Wicketkeeper-Batsmen
ताज़ा हिंदी समाचार
बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में हलचल मचा दी।
IND vs WI 2nd T20I: रांची में दूसरा टी20 मैच, इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें
PSL 2027 Schedule: 18 मार्च से शुरू होगा पीएसएल का 12वां सीजन, IPL से टकराएंगी तारीखें
SA vs AUS 1st Test: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI का ऐलान; कगिसो रबाडा बाहर
अचानक पंजाब किंग्स छोड़कर चले गए दो कोच, रिकी पॉन्टिंग रह गए अकेले
वैभव सूर्यवंशी ने रांची में खेले इस मैच में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
नाना पाटेकर नेशनल लेवल के शूटर भी थे, 53 साल की उम्र में मेडल जीता।
अनाया बांगड़ ने आजमाया गोल्फ, क्रिकेट से अलग दिखा नया अंदाज
PBKS में कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव: ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने इस्तीफ़ा दिया
विराट कोहली ने नाना पाटेकर को दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- लीजेंड थे

