Header Banner

क्या 10वीं क्लास में फेल हो गए वैभव सूर्यवंशी?

Ravi pic By - गुरुवार, मई 15, 2025
Last Updated on मई 15, 2025 03:11 अपराह्न
क्या 10वीं क्लास में फेल हो गए वैभव सूर्यवंशी?

कम उम्र की वजह से चर्चा में आए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अपने खेल से सबको प्रभावित किया। जब उन्हें डेब्यू का मौका मिला तो ऐसा लगा कि अनुभवी गेंदबाज इस 14 साल के बल्लेबाज पर हावी हो जाएंगे, उन पर दबाव होगा, लेकिन इसके उलट उन्होंने गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर दिखा दिया कि वे किस तरह के बल्लेबाज हैं। क्या खेल में हीरो रहे वैभव पढ़ाई में जीरो हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि उनके बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की खबर वायरल हो रही है।

Did Vaibhav Suryavanshi fail in 10th class?

एक पोस्ट वैभव सूर्यवंशी के नतीजों से संबंधित वायरल हुआ, इसमें कैप्शन में लिखा गया, "एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फेल हो गई हैं. BCCI ने एक असामान्य कदम उठाते हुए, संभावित मूल्यांकन त्रुटियों पर चिंताओं का हवाला देते हुए, औपचारिक रूप से उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की डीआरएस-शैली की समीक्षा का अनुरोध किया है.

सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम में फेल होने की खबर वायरल हुई. हालांकि वैभव 10वीं क्लास में फेल नहीं हुए हैं, ऐसा भी नहीं है कि वो पास होकर 11वीं क्लास में पहुंच गए. तो इसके पीछे की हकीकत क्या है? हालांकि ये खबर सच्ची नहीं थी, ये तो एक व्यंग्य था. कैप्शन में भी इसको साफ़ किया गया कि वैभव सूर्यवंशी के फेल होने की खबर झूठी है.

In which class does Vaibhav Suryavanshi study?

वैभव सूर्यवंशी 10वीं में फेल हुए हैं या पास? यह सवाल इसलिए नहीं उठता क्योंकि एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वह अभी 9वीं क्लास के छात्र हैं। सूर्यवंशी अपनी कम उम्र की वजह से चर्चा में आए, लेकिन जब वह मैदान पर उतरे तो उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसे विराट, रोहित, धोनी जैसे बल्लेबाज सालों तक नहीं तोड़ पाए।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक जड़ा, यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 37 गेंदों में शतक लगाया था।

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक खेले 5 मैचों में 209.45 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 16 छक्के और 10 चौके लगाए हैं। हालांकि, उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

Also Read: IPL 2025: RCB vs KKR Dream11 Prediction in Hindi, Match 58, Playing 11, Fantasy Cricket Tips

ताज़ा हिंदी समाचार

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।

IND vs WI चौथा

IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े

शे होप प्लेयर ऑफ

शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान

FIFAe Finals 2026 स्थगित:

FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट:

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से होंगे बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह

कप्तान बनने के बाद

कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान

दूसरे टेस्ट के लिए

दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की 17 सदस्यीय टीम घोषित, ट्रिस्टन स्टब्स बाहर

टी नटराजन को दिल्ली

टी नटराजन को दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ा, 5.75 करोड़ रुपये सैलरी कम हुई

IPL 2027 ट्रेड लिस्ट:

IPL 2027 ट्रेड लिस्ट: ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों के ट्रेड की चर्चा

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner