इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन ने भारतीय क्रिकेट को दिग्वेश राठी के रूप में एक नया सितारा दिया है। दिग्वेश अब आईपीएल 2025 के बाद भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। दरअसल, उन्होंने भारत में खेले जाने वाले एक क्षेत्रीय स्तर के टूर्नामेंट में कमाल कर दिया है। उन्होंने एक ही ओवर की 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेट चटकाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां तक कि एलएसजी टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, विपक्षी टीम 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना चुकी थी। उन्हें अभी भी 18.83 के जरूरी रन-रेट से रन बनाने थे। तभी 15वें ओवर में दिग्वेश राठी गेंदबाजी करने आए और विपक्षी बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया। दिग्वेश राठी ने पांच गेंदों पर लगातार 5 विकेट चटकाए, जिसमें से उन्होंने चार को क्लीन बोल्ड किया और एक बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू आउट किया। राठी ने इस मैच में महज 28 रन देकर कुल 7 विकेट चटकाए।
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका भी दिग्वेश राठी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनके सामने यह वीडियो आया, जिसमें दिग्वेश राठी ने क्षेत्रीय स्तर पर खेले गए टी20 मैच में 5 गेंदों पर 5 विकेट लिए। यह उस प्रतिभा की एक झलक मात्र है, जिसने उन्हें आईपीएल 2025 में लखनऊ टीम के लिए बड़ा स्टार बनाया।
Also Read: Digvesh Rathi ke Mankad (run-out) attempt par Virat Kohli ke gussa wala video dekhe
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match