आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने Ajit Agarkar और Shane Watson को बर्खास्त कर दिया है। अब यह दोनों दिल्ली कैपिट्ल्स की कोचिंग स्टाफ में नजर नहीं आएंगे। फ्रेंचाइजी ने दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब हो कि इससे पहले कहा जा रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच रिकी पोंटिंग पर गाज गिर सकती है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक ने ट्वीट कर यह पुष्टि की थी कि रिकी पोंटिंग आगामी सीजन के लिए हेड कोच पद पर बने रहेंगे। अजित अगरकर को लेकर कहा जा रहा है कि वह बीसीसीआई के नए चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं। अब दिल्ली से अलग होने के बाद इसकी संभावना बढ़ गई है।
दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर लिखा, "आपके पास यहां घर बुलाने के लिए हमेशा एक जगह होगी। अजित और वॉटसन, आपके योगदान के लिए धन्यवाद। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं। चेतन शर्मा के इस्तीफ के बाद चीफ सेलेक्टर पद खाली हो गया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के पद को भरने के लिए पिछले दिनों आवेदन मांगे थे।
इसके लिए पिछले दिनों कई आवेदन दिए गए और कुछ प्लेयर्स के नाम भी सामने आए थे। इसमें एक नाम पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर का भी था। हालांकि अभी तक नए सेलेक्टर का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के इस फैसले ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। फिलहाल आने वाले वक्त में पता चलेगा कि कौन टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर बनेगा।
Also Read: भारत-पाक मैच: 15 अक्टूबर के लिए अहमदाबाद में होटल रूम का किराया आसमान छू रहे है
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

