टेनिस के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली को धन्यवाद कहा है। भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 से पहले प्रैक्टिस के दौरान जोकोविच की तारीफ की थी और उनसे बातचीत की कहानी बताई थी। सोमवार को जोकोविच ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की एक रील शेयर की है, जिसमें विराट कोहली उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी रील को शेयर करते हुए जोकोविच ने लिखा है, इन प्यारे शब्दों के लिए धन्यवाद विराट। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब हम साथ खेलेंगे।
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 शुरू होने से ठीक पहले जोकोविच ने Australia के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ क्रिकेट खेला था। यह दोनों टेनिस कोर्ट में भी आमने-सामने हुए थे। इसके बाद जोकोविच से क्रिकेट से जुड़े कई सवाल जवाब हुए थे। यहां उन्होंने कोहली का नाम भी लिया था। इसके बाद जब विराट से जोकोविच के बार में पूछा गया तो उन्होंने टेनिस खिलाड़ी से अपना कनेक्शन बताया था।
रविवार को होलकर स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान कोहली ने BCCI से कहा, मैंने नोवाक से बात करने के लिए इंस्टाग्राम पर मैसेज करना चाहा। लेकिन जब मैं मैसेज बॉक्स में गया तो देखा उन्होंने पहले ही मुझे मैसेज कर रखा था। उनका मैसेज बहुत टाइम से ओपन नहीं हुआ था। तब मैंने पहली बार अपना मैसेज बॉक्स ओपन किया।
ताज़ा हिंदी समाचार
अभिषेक शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर ठोका सबसे तेज टी20 शतक, 35 गेंदों में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
अर्शदीप सिंह के 150 T20I विकेट: यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय
विराट कोहली ने बैलन डी’ओर 2026 जीतने पर हैरी केन को दी बधाई, कहा- तुम इसके हकदार हो
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs SL मैच
PAK बनाम SL 5वां वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का 5वां मैच कहां देखें
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड तीसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: बिना पैसे खर्च किए फ्री में कैसे देखें मैच?
NZ बनाम IND तीसरा T20I पिच रिपोर्ट: हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच और मौसम का पूर्वानुमान
IND vs NZ तीसरा T20I प्लेइंग 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को बाहर किया जाएगा?

