सिकंदर रजा की सटीक गेंदबाजी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज की बल्लेबाजी की बदौलत दुबई कैपिटल्स ने ILT20 के दूसरे सीजन में पहली जीत हासिल की है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में MI अमीरात को 7 विकेट से हराया। दुबई में शनिवार को दुबई कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। MI अमीरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में दुबई कैपिटल्स ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
कैपिटल्स की ओर से अफगानी बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 बॉल पर 81 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। गुरबाज के अलावा, जैक फ्रेजर मैगर्क ने 25 बॉल पर 54 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जमाए। MI के लिए ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए।
पहले बल्लेबाजी करते उतरी MI अमीरात के ओपनर महमुद्दुल्लाह वसीम ने 26 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। उनके अलावा, विकेटकीपर आंद्रे फ्लेचर ने 30 रन का योगदान दिया। टिम डेविड ने 27 रन बनाए। विंडीज के पेसर जेसन होल्डर और सिकंदर रजा को 3-3 विकेट हासिल किए।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

