HERE - news - duleep-trophy-india-c-won-under-the-captaincy-of-rituraj-gaikwad - - Duleep Trophy: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली India C को मिली जीत

Duleep Trophy: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली India C को मिली जीत

Kaif pic By - Saturday, Sep 07, 2024
Last Updated on Sep 07, 2024 05:05 PM
Duleep Trophy: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली India C को मिली जीत

India C won under the captaincy of Rituraj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया सी ने दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया डी को तीसरे ही दिन शनिवार को चार विकेट से हराया। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली इंडिया डी की दूसरी पारी 236 रनों पर सिमटी थी और उसने जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे इंडिया सी ने छह विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। इंडिया सी के लिए कप्तान ऋतुराज ने 46, आर्यन जुयाल ने 47 और रजत पाटीदार ने 44 रनों की पारी खेली।

अभिषेक पोरेल और मानव सुथार की शानदार भागीदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय इंडिया सी को पारी लड़खड़ा गई थी और उसने 191 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, अभिषेक पोरेल और मानव सुथार ने सातवें विकेट विकेट के लिए 42 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। इंडिया डी की ओर से सारांश जैन ने दमदार गेंदबाजी की और चार विकेट झटके। सारांश ने ऋतुराज, साई सुदर्शन, रजत और बाबा इंद्रजीत के विकेट लेकर इंडिया डी को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की। हालांकि, अभिषेक और सुथार की साझेदारी ने इंडिया सी को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

PLAYER OF THE MATCH - Manav Suthar

Manav Suthar

Image Source: BCCI

इससे पहले, सुथार ने शानदार गेंदबाजी की और मैच में कुल आठ विकेट अपने नाम किए जिसमें दूसरी पारी उन्होंने सात विकेट लिए। इंडिया डी ने तीसरे दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 206 रन से की। दूसरे दिन स्टंप तक 11 रन बना चुके अक्षर पटेल ने हर्षित राणा के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई, लेकिन वह सिर्फ 30 रन और जोड़ सके। अक्षर 28 रन बनाकर नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उनके आउट होने के बाद सुथार ने आदित्य ठाकरे को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा और इंडिया डी की पारी समाप्त कर दी। सुथार ने इंडिया डी के अंतिम दोनों विकेट हासिल किए। सुथार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Also Read: AFG vs NZ: Afghanistan squad announced for test against New Zealand

ताज़ा हिंदी समाचार

सैम कुरेन फिटनेस समस्याओं

सैम कुरेन फिटनेस समस्याओं के कारण पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं

महिला एशिया कप 2026

महिला एशिया कप 2026 शेड्यूल घोषित: दुबई में 5 सितंबर के लिए भारत बनाम पाकिस्तान सेट

अजिंक्य रहाणे की जगह

अजिंक्य रहाणे की जगह कौन लेगा? हार्दिक पंड्या KKR कप्तानी विकल्प के रूप में उभरे

LNS बनाम MIL मैच

LNS बनाम MIL मैच 23, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 6 अगस्त 2026

IND vs SL 2026:

IND vs SL 2026: भारत के खिलाफ़ पहले टेस्ट में कुसल मेंडिस का खेलना संदिग्ध

DPL 2026: सांसद पप्पू

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने 50 गेंदों में 95 रन बनाए

CWG 2026 Controversy: ग्लासगो

CWG 2026 Controversy: ग्लासगो में युगांडा और पाकिस्तान के बॉक्सर लापता

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया

TRT बनाम BPH लाइव

TRT बनाम BPH लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर द हंड्रेड मैच 22 लाइव कैसे देखें

ICC World Cup 2027

ICC World Cup 2027 का शेड्यूल, तारीखें और क्वालिफ़िकेशन के नियम

Online games
Online games
Footer Sticky Banner