India A Squad Announced इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए बीसीसीआई ने भारत के 15 सदस्यों की टीम का एलान कर दिया है। इंडिया ए टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। उनके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को भी बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए मौका दिया है।
पहली बार इमर्जिंग एशिया कप 2024 में इंडिया-ए स्क्वॉड में नए चेहरे देखने को मिलेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी, जबकि आखिरी मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत के साथ ही 8 टीमें हिस्सी लेने उतरेगी, जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, यूएई और ओमान की टीमें शामिल है।
मेंस सेलेक्शन कमेटी ने इंडिया-ए स्क्वाड का चयन किया है। इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए इंडिया-ए टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। इस टूर्नामेंट का आगाज 18 अक्टूबर से होना है, जो कि 27 अक्टूबर 2024 तक खेला जाएगा।
इंडिया-ए टीम को ग्रुप-बी में ओमान, पाकिस्तान-ए और यूएई के साथ रखा गया है, जबकि अफगानिस्तान-ए, बांग्लादेश-ए और होंग-कोंग और श्रीलंकाई-ए टीम को ग्रुप-ए में रखा गया। इंडिया-ए की टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान-ए टीम के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। इन दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेला जाएगा।
तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा (उप-कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, रसिख सलाम, अनुज रावत, नेहल वढेरा, अंशुल कंबोज, रितिक शौकीन, साई किशोर, राहुल चाहर और आकिब खान।
Also Read: Happy Birthday: Gautam Gambhir Net Worth
ताज़ा हिंदी समाचार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल
IPL 2027: मुंबई इंडियंस को मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा बने बैटिंग कोच

