IND vs ENG Today 2nd test match: तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच 2 जुलाई को भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून को हुई थी। पहले मैच में भारतीय टीम 5 विकेट से हार गई थी, जिसकी वजह से इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। अब दूसरा मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन ग्राउंड पर खेला जाना है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने की कोशिश करेगी। एक तरफ ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं, वहीं कई अन्य खिलाड़ी भी प्लेइंग इलेवन से अपनी जगह गंवा सकते हैं।
एजबेस्टन ग्राउंड पर अब तक कुल 56 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 18 मौकों पर विजयी रही है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 23 मौकों पर विजयी रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 137 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत 35 बार और इंग्लैंड 52 बार विजयी रहा है। इस मैदान पर टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 8 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लिश टीम 7 बार विजयी रही है और एक बार मैच ड्रॉ रहा।
IND vs ENG Pitch Report: अगर बर्मिंघम के एजबेस्टन पिच (Edgbaston Pitch Report) की बात करें तो यहां खेले जाने वाले पांच दिवसीय टेस्ट मैच के दौरान गेंद और बल्ले दोनों को फायदा होता है. एजबेस्टन की पिच संतुलित है, जहां मैच के पहले दो दिन तेज गति और उछाल देखने को मिल सकता है. शुरुआती दिनों में यहां बल्लेबाजी करने में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि तेज गेंदबाजों को इसका काफी फायदा मिल सकता है. खासकर अगर आसमान में बादल छाए रहें तो गेंद को अच्छी सीम और स्विंग मिलती है, जिससे शुरुआती सेशन में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को मुश्किल होती है.
यहां ड्यूक गेंद की भूमिका अहम होती है. तीसरे दिन के खेल के बाद पिच सपाट होने लगती है और इसका फायदा बल्लेबाजों को मिलता है. तीसरे और चौथे दिन बल्लेबाज बड़े शॉट लगाते नजर आ सकते हैं. पांचवें दिन पिच पर घिसाव और दरारें नजर आने लगती हैं, जिससे स्पिनरों को मदद मिलती है.
इस पिच पर पहली और दूसरी पारी का औसत स्कोर 310-280 के आसपास रहता है, और तीसरे और चौथे दिन यह 250-200 के आसपास रहता है।
| कुल मैच: | 60 |
| पहले बल्लेबाजी करने पर जीत: | 19 |
| पहले गेंदबाजी करने पर जीत: | 23 |
| पहली पारी का औसत स्कोर: | 302 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर: | 315 |
| तीसरी पारी का औसत स्कोर: | 243 |
| चौथी पारी का औसत स्कोर: | 157 |
| सबसे अधिक कुल: | 710/7 |
| सबसे कम कुल: | 30/10 |
| सबसे ज़्यादा पीछा किया गया: | 378/3 |
| सबसे कम बचाव किया गया: | 121/10 |
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में 137 मैच हुए हैं। इन 137 मैचों में से भारत ने 35 जीते हैं जबकि इंग्लैंड 52 मौकों पर विजयी हुआ है। 50 मैच ड्रॉ रहे हैं।
इंग्लैंड (ENG) संभावित प्लेइंग 11: 1. जैक क्रॉली, 2. बेन डकेट, 3. ओली पोप, 4. जो रूट, 5. हैरी ब्रूक, 6. बेन स्टोक्स (C), 7. जेमी स्मिथ (WK), 8. क्रिस वोक्स, 9. जोफ्रा आर्चर/जोश टोंग, 10. ब्रायडन कार्स, 11. शोएब बशीर
भारत (IND) संभावित प्लेइंग 11: 1. लोकेश राहुल, 2. यशस्वी जयसवाल, 3. साई सुदर्शन, 4. शुबमन गिल (C), 5. ऋषभ पंत (WK), 6. करुण नायर, 7. रवींद्र जड़ेजा, 8. शार्दुल ठाकुर, 9. अर्शदीप सिंह, 10. प्रसिद्ध कृष्णा, 11. मोहम्मद सिराज
ताज़ा हिंदी समाचार
पाकिस्तान को बड़ा झटका: अब्दुल्लाह फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टेस्ट से बाहर
ज़िम्बाब्वे बनाम भारत लाइव स्कोरकार्ड, ZIM vs IND दूसरा T20 मैच
WI vs PAK: अल्ज़ारी जोसेफ ने पाकिस्तान टेस्ट सीरीज़ के लिए चयन को अस्वीकार कर दिया
अफगानिस्तान ने आयरलैंड के 5-मैचों के दौरे के लिए ODI टीम की घोषणा की
FIFA World Cup 2026 की टीम ऑफ़ द टूर्नामेंट: वोज़िन्हा शामिल, हैरी केन बाहर
Most Runs in T20: जॉस बटलर ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा
IND vs ZIM 2nd T20I: जानिए भारत का अगला मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा
LNS बनाम MSG मैच 3, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 23 जुलाई 2026
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे पहला T20I लाइव स्ट्रीमिंग: IND बनाम ZIM का लाइव टेलीकास्ट कब और कहाँ देखें
ZIM बनाम IND 1st T20: हरारे स्पोर्ट्स क्लब पिच रिपोर्ट और हरारे मौसम का पूर्वानुमान

