Header Banner

ENG vs IND: ‘हम कुछ भी नहीं जीत रहे’— इंग्लैंड से हार के बाद आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Arjit pic By - सोमवार, जुलाई 20, 2026
Last Updated on जुलाई 20, 2026 04:13 अपराह्न
ENG vs IND: ‘हम कुछ भी नहीं जीत रहे’— इंग्लैंड से हार के बाद आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Image Source: X

‘हम कुछ भी नहीं जीत रहे हैं’— इंग्लैंड के हाथों वनडे सीरीज गंवाने के बाद पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 आई (T20I) सीरीज में हार के बाद, वनडे सीरीज में भी भारत को 2-1 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। लगातार दो सीरीज हारने से भारतीय क्रिकेट फैंस में गहरी निराशा है। इस हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का शतक बेकार, इंग्लैंड ने 2-1 से कब्जाई सीरीज

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने बेन डकेट (141 रन) की मैराथन शतकीय पारी की बदौलत भारत के सामने 388 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।

जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना सकी और 28 रनों से मैच हार गई। कप्तान रोहित शर्मा ने 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर लड़ाई लड़ी, लेकिन वह टीम को जीत की दहलीज पार कराने में नाकाम रहे।

"हम हारने की आदत न डालें"— आकाश चोपड़ा की तीखी टिप्पणी

इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा:

“हमने एक और सीरीज गंवा दी है, जो बेहद दुखद है। हमने आयरलैंड में टी20 सीरीज हारी, फिर इंग्लैंड से टी20 और अब वनडे सीरीज भी हार गए हैं। हम कुछ भी नहीं जीत पा रहे हैं! अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और एक वनडे सीरीज जीतने के अलावा हमने आखिर जीता क्या है?”

उन्होंने आगे कहा,

“हमने वर्ल्ड कप जरूर जीता, लेकिन उससे पहले न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज और साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारे थे। हम ज्यादा मैच हार रहे हैं और कम जीत रहे हैं। बीच में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ने सब छुपा दिया, लेकिन हकीकत यह है कि हम बहुत सारे मैच गंवा रहे हैं। टीम को हारने की आदत बिल्कुल नहीं डालनी चाहिए।”

अब जिम्बाब्वे दौरे पर रहेगी नजर

इंग्लैंड का दौरा खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम का अगला पड़ाव जिम्बाब्वे है, जहाँ टीम इंडिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे की शुरुआत 23 जुलाई से होने वाले पहले टी20 मैच से होगी। फैंस को उम्मीद है कि युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम इस दौरे पर वापसी करेगी।

TOPICS MENTIONED IN THIS ARTICLE

ताज़ा हिंदी समाचार

Megan Schutt Suspended: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन

Megan Schutt Suspended: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन श्ट दो मैचों के लिए निलंबित

NZ के खिलाफ ईशान किशन नंबर

NZ के खिलाफ ईशान किशन नंबर 3 की जगह नंबर 5 पर क्यों आए?

पंजाब को पहली बार मिली एशियन

पंजाब को पहली बार मिली एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी

कैच पकड़कर जश्न मनाने लगे नीतीश

कैच पकड़कर जश्न मनाने लगे नीतीश रेड्डी, फिर याद आई फ्री हिट, VIDEO

इंटर काशी बनाम ईस्ट बंगाल FC

इंटर काशी बनाम ईस्ट बंगाल FC मैच प्रीव्यू, भविष्यवाणी और लाइनअप | ISL 2026-27

अनाहत सिंह ने 8 बार की

अनाहत सिंह ने 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एल शेरबिनी को हराकर मचाया तहलका

भुवनेश्वर कुमार ने T20I पावरप्ले में

भुवनेश्वर कुमार ने T20I पावरप्ले में सबसे ज़्यादा डॉट बॉल फेंककर इतिहास रचा

ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी 82 रन

ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी 82 रन बनाए; पहले T20I में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 226 रनों का लक्ष्य रखा

नक्सलियों से लड़ने वाला कमांडो, जिसने

नक्सलियों से लड़ने वाला कमांडो, जिसने IED धमाके में गंवाया पैर, अब जीता गोल्ड मेडल

पैरा एशियन गेम्स 2026: भारतीय तैराक

पैरा एशियन गेम्स 2026: भारतीय तैराक पर छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner