इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर जैक लीच भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले ही मुकाबले में चोटिल हो गए हैं। हैदराबाद में चल रहे मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को फील्डिंग के दौरान उनके घुटने पर चोट लगी। ऐसे में तीसरे दिन शनिवार को लीच के खेलने पर संशय है। इंग्लिश टीम के बॉलिंग कोच जीतन पटेल ने स्टंप्स के बाद कहा, गुरुवार रात को उन्हें घुटने में तकलीफ हुई थी। शुक्रवार को मैच के दौरान डाइव लगाने के बाद उनके घुटने में फिर दर्द होने लगा। वह टीम के सबसे स्ट्रॉन्ग प्लेयर्स में से एक हैं। वे पूरी तरह फिट नहीं हैं, मुझे उम्मीद है कि वह तीसरे दिन वापसी करेंगे।
चोटिल लीच की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड के जो रूट और टॉम हार्टले ने रेहान अहमद के साथ स्पिन गेंदबाजी का मोर्चा संभाला। रूट और हार्टले दो-दो विकेट लेने में सफल रहे। अहमद को एक विकेट मिला।
चोट के बावजूद 32 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर ने अपने स्पैल में शानदार गेंदबाजी की। लीच ने गुरुवार को पूरे दिन में छह स्पैल फेंके, जिनमें 4-4 ओवर के दो स्पैल शामिल थे। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने शानदार इकॉनोमी बनाए रखी, केवल 30 रन दिए और चार मेडन ओवर डाले।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND-W बनाम ZIM-W: भारतीय महिला टीम ने 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद मोहम्मद शमी रणजी टीम से भी बाहर
क्या हार्दिक पांड्या CSK में जाएंगे? IPL ट्रेड की अफवाहों पर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
PAK बनाम SL पहला मैच लाइव स्ट्रीमिंग: ODI ट्राई-सीरीज़ का पहला मैच कहाँ देखें
रणजी ट्रॉफी में शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हुए
टीम इंडिया नहीं जीत सकी सीरीज, फिर भी कप्तान श्रेयस अय्यर का हुआ सम्मान
एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने पर भारतीय हॉकी टीमों पर बरसा पैसा, ओडिशा सरकार देगी ₹5.61 करोड़
IND vs WI 5वां T20I पिच रिपोर्ट: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच और मौसम का पूर्वानुमान
India Squad for Hong Kong Sixes 2026: खिलाड़ियों की अपडेटेड सूची, कप्तान और रिप्लेसमेंट
महेला जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, 10 साल में जीते 3 IPL खिताब

