Womens Caribbean Premier League (WCPL) 2024 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हो चुकी है। बारबाडोस रॉयल्स महिला और गुयाना अमेजन वॉरियर्स महिला टीम के बीच ओपनिंग मैच खेला गया, जो कि रोमांच से भरपूर रहा।
इस मैच में बारबाडोस रॉयल्स ने आखिरी गेंद पर एक विकेट से जीत दर्ज की। मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन मैच में उनकी टीम की महिला खिलाड़ी एरिन बर्न्स ने ऐसा शानदार कैच लपका, जिसको देखकर हर किसी की आंखे खुली की खुली रह गईं। अब इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।गुयाना अमेजन वारियर्स की Erin Burns ने शानदार फील्डिंग क नजारा पेश किया। उन्होंने बारबाडोस रॉयल्स की ओपनर जॉर्जिया रेडमेने को अपना शिकार बनाया। यह मामला बारबाडोस की पारी के पांचवे ओवर का रहा, जब अनुभवी गेंदबाज शबनिम इस्माइल गेंदबाजी कर रही थी।
इस दौरान एरिन बर्न्स ने चीते जैसी छलांग लगाकर जॉर्जिया रेडमेने का कैच लपक लिया। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि गेंद लपकने में वह मिस कर जाएंगी, लेकिन बर्न्स की नजरें बिल्कुल बाज की तरह गेंद पर रही और ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने बाईं ओर डाइव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लिया।
Erin Burns के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30 रन निकले हैं। टी20 इंटरनेशनल की तीन पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 37 रन लुटाए, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं किया है।
Also Read: श्रीलंका के Milan Rathnayake ने डेब्यू में रचा इतिहास
ताज़ा हिंदी समाचार
SA vs AUS ODI Series: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जैक एडवर्ड्स शामिल
India vs Japan T20I: श्रेयस अय्यर ने टोक्यो और पिच की स्थितियों पर अपनी पहली राय साझा की।
IND-W बनाम SL-W फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग: एशियन गेम्स 2026 महिला फाइनल कैसे देखें
बांग्लादेश क्रिकेट: मैच फीस में बढ़ोतरी और 6 टीमों वाले नए स्ट्रक्चर का ऐलान।
भारत-जापान T20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें मैच?
CPL 2026 फाइनल: मोईन अली की टीम बनी चैंपियन, माज सदाकत का शतक
Asian Games 2026: चैंपियन भारत ने कबड्डी में जापान को 49-24 से हराया
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला फ़ाइनल: एशियाई खेलों का फ़ाइनल कब है?
वॉटर पार्क से पोडियम तक का सफर 13 साल की यू जिदी ने रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला टीम ने टेबल टेनिस में पाकिस्तान को 3-0 से हराया

