Faf Du Plessis ने CPL ट्रॉफी जीतकर रोहित शर्मा स्टाइल में मनाया जश्न

Kaif pic By - सोमवार, अक्टूबर 07, 2024
Last Updated on अक्टूबर 07, 2024 02:44 अपराह्न
Faf Du Plessis ने CPL ट्रॉफी जीतकर रोहित शर्मा स्टाइल में मनाया जश्न

Faf Du Plessis won the CPL 2024 title: कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल 2024 का खिताब सेंट लूसिया ने जीत लिया है। 6 अक्टूबर को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में गयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच फाइनल मैच खेला गया।

इस खिताबी मैच में सेंट लूसिया ने जीत हासिल की और पहली बार सीपीएल का खिताब अपने नाम की। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली सेट लूसिया किंग्स ने इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गयाना को 6 विकेट से मात दी।

सीपीएल का खिताब जीतने के बाद फाफ डुप्लेसिस ने रोहित शर्मा और फुटबॉल के दिग्गज लियोनल मेसी के अंदाज में जीत का जश्न मनाया। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Faf Du Plessis ने CPL ट्रॉफी जीतकर रोहित शर्मा स्टाइल में मनाया जश्न

Faf Du Plessis celebrated in Rohit Sharma style after winning the CPL trophy: सेंट लूसिया किंग्स के पहला CPL का खिताब जीतने के बाद कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने रोहित शर्मा की तरह ट्रॉफी उठाई। फाफ की कप्तानी वाली टीम को जब ट्रॉफी दी गई तो कप्तान डु प्लेसिस धीरे-धीरे पोडियम की तरफ बढ़े और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रॉफी उठाई।

ऐसा ही साल 2022 में अर्जेंटीना के FIFA विश्व कप जीतने के बाद लियोनेल मेसी ने किया था, जिसे रोहित शर्मा ने भी इसे T20 विश्व कप 2024 में भारत की जीत के बाद दोहराया। अब डु प्लेसिस ने भी ऐसा ही सेलिब्रेट किया। फाफ को अब उम्मीद हैं कि वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ऐसी ही सफलता दोहराएंगे। आरसीबी की टीम ने 16 सालों में अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है।

सेंट लूसिया किंग्स ने गयान अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से दी मात

अगर बात करें मैच की तो सेंट लूसिया के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गयाना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए थे। टीम की तरफ से कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। ड्वान प्रिटोरियस के बल्ले से सबसे ज्यादा 25 रन निकले। शाई होप ने 22 रन बनाए। वहीं, सेंट लूसिया की तरफ से नूर अहमद ने तीन विकेट, जबकि सभी पांच खिलाड़ियों को एक-एक सफलता मिली।

इसके जवाब में 139 रन का पीछा करते हुए सेंट लूसिया किंग्स की टीम के लिए आरोन जोंस और रोस्टन ने बल्ले से अहम योगदान दिया। दोनों के बीच 88 रन की साझेदारी बनी। कप्तान फाफ डूप्लेसिस 21 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह 18.1 ओवर में टीम ने मुकाबला अपने नाम किया।

Also Read: Watch video: मोहम्मद सिराज का हवा में उड़ कर लिया गया हैरतअंगेज कैच

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner