Header Banner

फखर जमान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टॉप-4 टीमों की भविष्यवाणी की

Kaif pic By - बुधवार, दिसंबर 25, 2024
Last Updated on दिसंबर 25, 2024 05:18 अपराह्न
फखर जमान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टॉप-4 टीमों की भविष्यवाणी की

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है। पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच खेली जानी है। दरअसल पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साफ कर दिया कि टीम इंडिया पाकिस्तान में खेलने नहीं जाएगी, जिसके बाद तमाम विवादों के बाद आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चैम्पियंस ट्रॉफी के हाइब्रिड मॉडल को मंजूर कर लिया और अब भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी, चैम्पियंस ट्रॉफी का एक सेमीफाइनल मैच दुबई में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाना है।

Fakhar Zaman predicts top-4 teams for Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर पाकिस्तान के धाकड़ बैटर फखर जमां ने अपना प्रिडिक्शन बताया है, जो सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

Image Source: X

2023 वनडे वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को फखर ने इस लिस्ट से बाहर रखा है। उनका प्रिडिक्शन ऐसा है, जो सुनकर आप भी अपने कानों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। चलिए पहले जानते हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में कौन-कौन सी टीमें हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं, वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका हैं। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारतीय टीम को लीग राउंड में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से भिड़ना होगा। भारत अपने सभी लीग मैच दुबई में खेलेगा। 20 फरवरी को उसका सामना बांग्लादेश से होना है, 23 फरवरी को पाकिस्तान से और 2 मार्च को न्यूजीलैंड से।

अब चलिए बात करते हैं फखर जमां के प्रिडिक्शन की। फखर का मानना है कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचेंगे, जबकि ग्रुप बी से साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान। ऐसे में फखर के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें लीग राउंड में ही टूर्नामेंट से आउट हो जाएंगी।

Also Read: अक्षर पटेल के घर आया एक नन्हा मेहमान, बेटे का नाम Haksh Patel रखा

ताज़ा हिंदी समाचार

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?

6, 6, 6, 6, 6, विकेट!

6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स:

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner