CSK Video Captain Dhoni
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर धोनी को लेकर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई है। सीएसके के कप्तान के संन्यास को लेकर फैंस डर गए हैं।
क्या एमएस धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट ले रहे हैं? क्या माही ने बतौर खिलाड़ी आईपीएल को छोड़ने का फैसला ले लिया है? चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल लिया है? क्या भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक को अब हम क्रिकेट के मैदान पर नहीं देख पाएंगे?
यह वो सवाल हैं, जो इस समय सभी फैंस को डरा रहे हैं। सीएसके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के लिए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से धोनी के संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं।
सीएसके ने इमोशनल वीडियो क्यों किया पोस्ट?
एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 में पांचवीं बार खिताब दिलाया। इसके बाद माही ने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया था और उनका कहना था कि वह इस अभी विचार करेंगे। हालांकि, सीएसके ने अपने ट्विटर हैंडल पर धोनी के लिए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही सीढ़ियां चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी बैटिंग और विकेटकीपिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। सीएसके ने कैप्टशन में लिखा, "ओह कैप्टन, मेरे कैप्टन।"
रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले थे माही?
एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाने के बाद रिटायरमेंट को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दिया था। माही का कहना था कि इसके लिए अभी उनके पास काफी वक्त है और वह फैन्स के लिए एक और सीजन खेलना चाहते हैं। हालांकि, सीएसके द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो ने फैन्स की सांसें अटका दी हैं। सोशल मीडिया पर तमाम तरह से रिएक्शन सामने आ रहे हैं। बता दें कि धोनी हमेशा ही अचानक से चीजों का एलान करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी अचानक ही संन्यास की घोषणा कर दी थी।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
WPL 2027 Retention: 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें रिलीज कर टीमों ने सभी को चौंकाया
गुलवीर सिंह एक ही एशियाई खेलों में 3 मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय बने।
2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के वनडे मैच: पूरा शेड्यूल
IND vs WI 2nd ODI: दूसरे वनडे से बाहर हुए शतकवीर जस्टिन ग्रीव्स, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, 4x400 मीटर रिले में जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 हॉकी सेमीफ़ाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान: पूरी जानकारी
2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप शेड्यूल का 1 अक्टूबर को होगा ऐलान
ट्रक ड्राइवर की बेटी विथ्या रामराज ने भारत के लिए मेडल जीता।
नाथन एलिस और जोएल डेविस SA vs AUS फ़ाइनल ODI से बाहर

