Image Source: FIFA World Cup Twitter
कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में शनिवार देर रात प्री-क्वार्टर फाइनल का दूसरा मैच खेला गया. इस मैच में लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की टीम शानदार खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.
इस मैच के साथ ही लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने भी इतिहास रच दिया है. यह उनके करियर का ओवरऑल एक हजारवां मैच रहा है. साथ ही मेसी वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले अर्जेंटीनाई प्लेयर बन गए हैं. उन्होंने दिग्गज माराडोना को पीछे छोड़ दिया है. मेसी ने वर्ल्ड कप इतिहास में ये 9वां गोल दागा.
Image Source: FIFA World Cup Twitter
Also Read: FIFA World Cup 2022 Schedule, Qualified teams and Prediction
Image Source: FIFA World Cup Twitter
इसके बाद दूसरे हाफ में एक बार फिर अर्जेंटीना ने अपना आक्रामक खेल दिखाया और 57वें मिनट में दूसरा गोल दागते हुए विजयी बढ़त बनाई. यह दूसरा गोल जूलियन अल्वारेज ने दागा था. हालांकि इसके बाद 77वें मिनट में अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज ने आत्मघाती गोल कर दिया. यह गोल ऑस्ट्रेलियाई खाते में जोड़ा गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच में एक भी गोल नहीं दाग सकी. इस तरह ये मैच अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत लिया.
मेसी (Lionel Messi) ने अब तक अपने करियर में अर्जेंटीना, बार्सिलोना क्लब और पीएसजी क्लब के लिए कुल मिलाकर अब तक एक हजार मैच खेल लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 789 गोल दागे और 338 असिस्ट किए हैं. मेसी ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार नॉकआउट राउंड में गोल दागा है.
इनके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में उतरने वाले गरंग कुओल ने भी इतिहास रच दिया है. वह 1958 के बाद वर्ल्ड कप के नॉकराउंड में खेलने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं. कुओल की उम्र अभी (मैच खेलने तक) 18 साल और 79 दिन रही. जबकि इससे पहले 1958 में ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने यह रिकॉर्ड बनाया था. तब पेले की उम्र 17 साल औऱ 249 दिन रही थी.
Also Read: मोहम्मद शमी के कंधे की चोट की फोटो हुई वायरल, भावुक हुए शमी
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 3rd T20 Match
T20 World Cup 2026: WI vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 2nd T20 Match
SL vs ENG Dream11 Prediction 3rd T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
GJ-W vs DEL-W Dream11 Prediction in Hindi, WPL 2026, Eliminator Match
SA vs WI 3rd T20I Dream11 Prediction in Hindi, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
IND vs NZ Dream11 Prediction in Hindi, 5th T20 Match Preview, Playing 11
PAK vs AUS Dream11 Prediction 2nd T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips