न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा T20 भी एकतरफा अंदाज में जीत लिया। डुनेडिन में बुधवार को टीम ने 45 रन से मैच जीतकर 5 टी-20 की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड से फिन एलन ने 16 सिक्स लगाकर 137 रन की पारी खेली। एलन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 224 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।
फिन एलन को 137 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। उनसे पहले अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई भी आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 16 सिक्स लगा चुके हैं।
एलन ने पारी में 16 सिक्स के साथ 5 चौके भी लगाए। यानी उन्होंने बाउंड्री से 116 रन बना लिए। इसी के साथ वह एक पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी बैटर बन गए। उनसे पहले ब्रेंडन मैक्कुलम ने बाउंड्री से 96 रन बनाए थे। एलन ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ा टी-20 स्कोर भी बनाया। उनसे पहले मैक्कुलम ने ही 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन बनाए थे।
ताज़ा हिंदी समाचार
क्या रोहित शर्मा IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर वापसी करने वाले हैं?
IPL 2027 से पहले युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच नियुक्त किए गए।
AUS vs SA: पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल अपडेट हुई।
PAK vs SL तीसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का लाइव मैच कहाँ देखें
क्या MS धोनी IPL 2027 खेलेंगे? CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने तोड़ी चुप्पी।
विराट कोहली ने LinkedIn पर की एंट्री, जानें प्रोफाइल में क्या है खास
पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, कुसल मेंडिस बने कप्तान
रियाद में मिसाइल अलर्ट से क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच एक घंटे लेट
PAK बनाम SL तीसरा T20I पिच रिपोर्ट: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल
कौन हैं तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में 9 विकेट लेकर हैदराबाद को दिलाई जीत

