बिग बैश लीग में मैच के दौरान मैदान पर लगी आग

Ravi pic By - गुरुवार, जनवरी 16, 2025
Last Updated on जनवरी 25, 2025 03:52 पूर्वाह्न
बिग बैश लीग में मैच के दौरान मैदान पर लगी आग

Fire Broke Out In Big Bash League 2024-25: इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे हैं बिग बैश लीग के 36वें मुकाबले के दौरान मैदान पर आग लग गई. टूर्नामेंट का यह मुकाबला होबार्ट हरिकेंस और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला गया. जैसे ही मैदान पर आग लगी, अंपायर्स ने मुकाबले को फौरन रुकवा दिया. आग लगने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

आग लगने की घटना दूसरी पारी के दौरान हुई जब होबार्ट हरिकेंस की टीम रन चेज के लिए मैदान पर थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां पर डीजे लगे थे वहीं अचानक आग की लपट उठने लगी. आग को देखकर मैदान के कर्मचारी तुरंत एक्शन में आए और आग बुझाने की कोशिश में लग गए. इसी दौरान सिक्योरिटी स्टाफ के लोग भी आग लगने की जगह पर पहुंचे.

कुछ देर के बाद आग पर काबू पा लिया गया और रुका हुआ मुकाबला फिर से शुरू हुआ. बता दें की दूसरी पारी में चार ओवर फेंक जा चुके थे, इसके बाद आग लगने की घटना हुई. हालांकि आग बहुत बड़ी नहीं थी, जिससे कोई दुर्घटना नहीं हुई.

होबार्ट हरिकेंस ने जीता मैच

गौरतलब है कि मुकाबले में हरिकेंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी ब्रिस्बेन हीट की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बोर्ड पर लगाए. इस दौरान टीम के लिए मार्नस लाबुशेन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंद में 8 चौक और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाए.

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिकेंस की टीम ने 20 ओवर में 207 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली. टीम को जीत दिलाने में कालेब ज्वेल ने अहम योगदान दिया. ओपनिंग पर उतरे कालेब ज्वेलने 49 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए जो टीम के लिए सबसे बड़ी पारी रही.

Also Read: Champions Trophy 2025 : All Teams Squade and Schedule

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner