आज 6 दिसंबर को भारत के पांच खिलाड़ी एकसाथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, आरपी सिंह और करुण नायर का आज बर्थडे है। भारत को कई मैचों में अपनी धारदार गेंदबाजी से जीत दिलाने वाले बूम-बूम बुमराह 30 साल के हो गए हैं। वहीं, अय्यर आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रित बुमरा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप 2023 में बुमराह का प्रदर्शन बेहद यादगार रहा था. वर्ल्ड कप में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और 11 मैचों में 20 विकेट लिए. बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में 35 रन बनाने का अनोखा कारनामा भी किया है.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आज 29 साल के हो गए हैं। विश्व कप 2023 में अय्यर का बल्ला भी जमकर बोला था और उन्होंने लगातार दो शतक जमाए थे। अय्यर के बल्ले से 11 मैचों में 66.25 की औसत से 530 रन निकले थे।
रवींद्र जड़ेजा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. जडेजा को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है. जड्डू ने अपने खेल के दम पर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है.
टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जमाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल करुण नायर का भी आज जन्मदिन है। करुण 32 साल के हो गए हैं। करुण ने भारत के लिए कुल 6 टेस्ट मैच खेले और उन्होंने इस दौरान 374 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में खेले दो मैचों में करुण ने 46 रन बनाए। करुण भारतीय टीम से काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2017 में खेला था।
साल 2007 में खेले गए टी-20 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आरपी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले। इस दौरान फास्ट बॉलर ने टेस्ट में 40, वनडे में 69 और टी-20 में 15 विकेट अपने नाम किए।
Also Read: Indian bowlers successfully defended the minimum runs in the last over
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match