भारतीय टीम के पूर्व कोच Anshuman Gaekwad का निधन

Ravi pic By - गुरुवार, अगस्त 01, 2024
Last Updated on अगस्त 01, 2024 12:13 अपराह्न
भारतीय टीम के पूर्व कोच Anshuman Gaekwad का निधन

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच अंशुमान गायकवाड़ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अंशुमान गायकवाड़ लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। गायकवाड़ के पास खुद के इलाज के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में बीसीसीआई ने उनकी मदद की। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व भारतीय कोच अंशुमन गायकवाड़ का बुधवार को निधन हो गया। उन्‍होंने 71 की उम्र में आखिरी सांस ली। अंशुमन गायकवाड़ लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे। लंदन के किंग्‍स कॉलेज अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर शोक जताया है। जय शाह ने एक्‍स पर लिखा, 'श्री अंशुमन गायकवाड़ के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। संपूर्ण क्रिकेट जगत के लिए हृदयविदारक। उसकी आत्मा को शांति मिले।'

ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे गायकवाड़

गायकवाड़ बीते एक साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। वह लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे। संदीप पाटिल और भारत के एक और पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने उनसे मुलाकात की थी। उनसे मिलने के बाद दोनों ने बीसीसीआई से अंशुमन की मदद करने की बात कही थी। इसके बाद बोर्ड ने अंशुमन गायकवाड़ के इलाज के लिए 1 करोड़ रुपये की मदद की थी।

Anshuman Gaekwad दो बार रहे टीम इंडिया के कोच

अंशुमन भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 1975 से लेकर 1987 तक क्रिकेट खेला। इस दौरान अंशुमन ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। वह टीम इंडिया के कोच भी रहे। उन्होंने ये जिम्मेदारी दो बार संभाली। पहली बार वह 1997 से 1999 तक टीम के कोच रहे। इसके बाद 2000 में फिर दोबारा टीम के कोच बने।

Anshuman Gaekwad इंटरनेशनल क्रिकेट Career

इंटरनेशनल क्रिकेट में अंशुमन गायकवाड़ के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 40 टेस्‍ट की 70 पारियों में 30.07 की औसत से 1985 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 10 अर्धशतक और 2 शतक लगाए। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में उनके नाम 2 विकेट भी हैं। इसके अलावा 15 वनडे की 14 पारियों में सलामी बल्‍लेबाज ने 269 रन ठोके। वनडे में उनके बल्‍ले से 1 अर्धशतक निकला। एकदिवसीय में उनका सर्वाधिक स्‍कोर नाबाद 78 रन है। इसके अलावा उन्‍होंने 1 विकेट भी अपने नाम किया।

Also Read: ICC Men's T20i Batting Rankings - Three Indian batsmen are included in the top 10

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner