मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को राजस्थान के जोधपुर की कुड़ी भगतसुनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूर्व आईपीएल क्रिकेटर पर उनके एक दोस्त ने बलात्कार का आरोप लगाया है। खबर है कि जिस लड़की ने उन पर ये आरोप लगाए हैं, उसकी सगाई भी क्रिकेटर से ही हुई थी।
क्रिकेटर शिवालिक शर्मा और आरोप लगाने वाली लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान शिवालिक कई बार उससे मिलने जोधपुर भी गया। क्रिकेटर ने शादी का वादा किया और दोनों ने सगाई भी कर ली। लड़की ने आरोप लगाया कि शिवालिक उसे शादी का झांसा देता रहा और शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता ने बताया था कि करीब एक साल साथ रहने के बाद शिवालिक के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की ने कुड़ी थाने में शिवालिक और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इन गंभीर आरोपों के बाद शिवालिक को शनिवार को वडोदरा के अटलदरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसे जोधपुर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शिवालिक शर्मा को पिछले साल (2024) आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया था. उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा गया था, हालांकि वे एक भी मैच नहीं खेल पाए थे.
इस साल (आईपीएल 2025) वे किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. घरेलू टूर्नामेंट में बड़ौदा क्रिकेट टीम की ओर से खेलने वाले शिवालिक ने 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 1087 रन बनाए. यहां उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतकीय पारियां खेलीं. उन्होंने लिस्ट ए में खेले 13 मैचों में 322 रन बनाए. उन्होंने 19 टी20 मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 349 रन बनाए. उन्होंने अपना आखिरी मैच इसी साल जनवरी में रणजी ट्रॉफी में खेला था. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 64 और 18 रन बनाए थे.
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत पहुंची वेस्टइंडीज टीम, जानें IND vs WI वनडे शेड्यूल और पूरा स्क्वॉड
CSK स्पॉट-फिक्सिंग विवाद: AGM से पहले फ्रेंचाइजी ने इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग बुलाई
Asian Games 2026: भारत पुरुष क्रिकेट टीम का पहला मैच कब है?
मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता पहला एशियन गेम्स सिल्वर मेडल
मनु भाकर मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 5वें स्थान पर
एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक
एशियन गेम्स 2026: प्राचीति नागपुरकर बनीं पहली भारतीय MMA रेफरी
ILT20 Season 5 Auction: 1 अक्टूबर को दुबई में होगी नीलामी, जानें पर्स, RTM और स्क्वॉड के सभी नियम
चेक गणराज्य ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई
Colin Ingram Retires: दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज कोलिन इंग्रम ने क्रिकेट से लिया संन्यास

