पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद जाहिद (Mohammad Zahid ) ने हाल में ही बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वर्तमान क्रिकेट के सभी बल्लेबाजों में से बाबर आजम (Babar Azam) के पास सबसे अच्छा बल्लेबाजी स्किल है।
साथ ही बता दें कि अक्सर बाबर की तुलना दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज और फैब फोर (जो रूट, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, केन विलियमसन) से होती रहती है, लेकिन वे कभी भी इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।
हालांकि, जाहिद का कहना है कि बाबर इन सभी से स्किल के मामले में बेहतर बल्लेबाज है, लेकिन जब गेंद को रीड करने की बात आती है तो स्टीव स्मिथ और जो रूट बाबर से ज्यादा चालाक खिलाड़ी हैं।
Mohammad Zahid's statement on Babar Azam: बता दें कि हाल में ही मोहम्मद जाहिद ने बासित अली के यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- यदि आप मुझसे स्किल के आधार पर सबसे बेहतर बल्लेबाज पूछेंगे तो यह बाबर आजम हैं। बाबर के पास सभी बल्लेबाजों में सबसे अच्छी तकनीक है।
हालांकि, जब हम प्रदर्शन और बल्लेबाजी के ज्ञान के बारे में बात करते हैं, तो जो रूट और स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके पास बाबर जैसी क्षमता नहीं है, लेकिन जब खेल के आकलन की बात आती है तो वे अधिक चतुर होते हैं। मैं स्टीव स्मिथ को एक, जो रूट को दूसरे और फिर बाबर आजम को तीसरे नंबर पर रखूंगा।
जाहिद ने आगे भारतीय क्रिकेट के दिल और धड़कन विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कहा- कोहली को कोई नकार नहीं सकता, लेकिन मैं रोहित शर्मा को कोहली से ज्यादा रेटिंग दूंगा।
रोहित मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी साहस से खेलते हैं। वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, और वह बहुत तेजी से गेंद की लेंथ को पढ़ लेते हैं, जैसे एक समय में इंजमाम उल हक करते थे।Also Read: Dinesh Karthik will play for Paarl Royals in SA20
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

