पाकिस्तान में 2025 की Champion Trophy कराने पर अब फ्रेंचाइजी लीग के ऑर्गनाइजर्स ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि फरवरी-मार्च में टी-20 लीग भी होती हैं। अगर ICC टूर्नामेंट हुआ तो खिलाड़ी उनकी लीग में नहीं खेलेंगे, इसलिए ICC को अपने शेड्यूल में बदलाव करने चाहिए।
चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी और मार्च के दौरान होगी, इस दौरान 4 देशों की टी-20 लीग भी चलती हैं। इससे पहले BCCI ने भी पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने का विरोध किया था। बोर्ड ने कहा है कि टीम इंडिया पाकिस्तान में किसी भी तरह के क्रिकेट मैच खेलने नहीं जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी के पहले सप्ताह में ही शुरू होनी है। 8 टीमों के बीच 15 मुकाबलों का टूर्नामेंट मार्च के पहले सप्ताह तक चलेगा। टूर्नामेंट शुरू होने के दौरान UAE की ILT20, बांग्लादेश की BPL और साउथ अफ्रीका की SA20 लीग भी चलेंगी। वहीं फरवरी के आखिर में ही पाकिस्तान की अपनी ही फ्रेंचाइजी लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) भी खेली जाती है। ऐसे में इन 4 लीग के ऑर्गनाइजर्स को चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल से सबसे ज्यादा दिक्कतें हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल
IPL 2027: मुंबई इंडियंस को मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा बने बैटिंग कोच

