Header Banner

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में फ्रेजर-मैगर्क को मौका

Vipin pic By - सोमवार, जनवरी 22, 2024
Last Updated on जनवरी 22, 2024 10:54 पूर्वाह्न
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में फ्रेजर-मैगर्क को मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 2 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका दिया है। इनमें 21 साल के विस्फोटक बैटर जैक फ्रेजर मैगर्क और 25 साल के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट शामिल हैं। सीरीज से ग्लेन मैक्सवेल को आराम दिया गया, वहीं बार्टलेट जाय रिचर्डसन की जगह टीम में शामिल हुए। रिचर्डसन इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हुए हैं।

वनडे स्क्वॉड की अनाउंसमेंट पहले ही हो गई थी, फिलहाल 2 नए प्लेयर्स को जोड़ा गया। 3 वनडे की सीरीज 2 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे। पैट कमिंस को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है।

29 बॉल में सेंचुरी लगा चुके हैं फ्रेजर मैगर्क

फ्रेजर मैगर्क को इस समय ऑस्ट्रेलिया का बेस्ट युवा खिलाड़ी माना जा रहा है। उन्होंने देश के घरेलू वनडे टूर्नामेंट मार्श कप में महज 29 बॉल पर सेंचुरी लगा दी थी। जो लिस्ट-ए और टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड है। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने IPL में बेंगलुरु से खेलते हुए 30 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी। फ्रेजर मैगर्क ने साउथ ऑस्ट्रेलिया से खेलते हुए शतक लगाया था। वह पहले विक्टोरिया से खेलते थे, लेकिन करियर आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने टीम बदली। उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक भी विक्टोरिया के खिलाफ ही लगाया।

ताज़ा हिंदी समाचार

भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को

भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को दी शिकस्त, महिला टीम ने युगांडा को हराया

वीडियो देखें: 199 रन पर आउट

वीडियो देखें: 199 रन पर आउट होने के बाद पडिक्कल अंपायर पर भड़क गए

IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड ने

IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं

ईस्ट ज़ोन वॉलीबॉल 2026-27: कोलकाता चुनौती

ईस्ट ज़ोन वॉलीबॉल 2026-27: कोलकाता चुनौती के लिए VBSPU की टीम तैयार

सैम अयूब ट्राई-सीरीज़ से बाहर, साहिबजादा

सैम अयूब ट्राई-सीरीज़ से बाहर, साहिबजादा फरहान ने उनकी जगह ली

लाइव मैच के दौरान इस टीम

लाइव मैच के दौरान इस टीम के हेड कोच की मौत, लगा गहरा सदमा

माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की लगातार

माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की लगातार T20 हार के पीछे का मुख्य कारण बताया

हरमन और दीप्ति के शतकों की

हरमन और दीप्ति के शतकों की बदौलत भारत को जीत मिली

भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस

भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड

पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन

पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन से हारा, फिर उसमें ही 1 विकेट से कैसे जीता?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner