Header Banner

Gabba Stadium to be Demolished : तोड़ा जाएगा ऐतिहासिक द गाबा स्टेडियम

Ravi pic By - मंगलवार, मार्च 25, 2025
Last Updated on मार्च 25, 2025 04:52 अपराह्न
Gabba Stadium to be Demolished : तोड़ा जाएगा ऐतिहासिक द गाबा स्टेडियम

गाबा स्टेडियम को पिछले कुछ सालों में अपने पुराने बुनियादी ढांचे और सीमित क्षमता के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सरकार ने इस स्टेडियम को ध्वस्त करने का फैसला किया है।

The Gabba Brisbane Australia ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड, जिसे आमतौर पर द गाबा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है, टूटने जा रहा रहा है। इस ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम को तोड़ दिया जाएगा। यह वही स्टेडियम है जहां ऋषभ पंत ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में यादगार और मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस जीत के बाद पूर्व गेंदबाज विवेक राजदान के कहे शब्द गाबा का घमासान टूटा है सभी भारतीय प्रशंसकों के दिलों में बस गए। लेकिन गाबा स्टेडियम को क्यों ध्वस्त किया जा रहा है? आइए आपको बताते हैं।

gabba aerial

गाबा स्टेडियम को पिछले कुछ सालों में अपने पुराने बुनियादी ढांचे और सीमित क्षमता के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। 2032 ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों के बाद इस स्टेडियम को ध्वस्त कर दिया जाएगा। क्वींसलैंड सरकार ने घोषणा की है कि गाबा स्टेडियम को ध्वस्त करने के बाद विक्टोरिया पार्क में 63 हजार सीटर अत्याधुनिक स्टेडियम बनाया जाएगा। यह फैसला ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत में एक बड़ा फैसला है।

The new stadium will be built at a cost of 3.8 billion Australian dollars

यह स्टेडियम ऐतिहासिक रहा है। यहां कई क्रिकेट मैच के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग (AFL) के मैच भी खेले जा चुके हैं। लेकिन सरकार ने फैसला किया है कि यहां की सुविधाओं में सुधार किया जाएगा, जो अभी नहीं है। इस स्टेडियम का नवीनीकरण क्रिकेट मैचों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय खेलों और एएफएल मैचों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इस स्टेडियम के निर्माण पर करीब 3.8 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का खर्च आएगा।

सरकार के इस फ़ैसले का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड क्रिकेट ने समर्थन किया है। पहले गाबा स्टेडियम को फिर से बनाने की योजना थी लेकिन बढ़ती लागत के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। अब यह फ़ैसला किया गया है कि इसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा और एक नया आधुनिक स्टेडियम बनाया जाएगा।

Also Read: Who is Ashutosh Sharma?, DC Impact Player, IPL Career

ताज़ा हिंदी समाचार

युवराज सिंह की तूफ़ानी

युवराज सिंह की तूफ़ानी पारी: 6 छक्कों समेत 71 रन बनाए।

वेस्ट इंडीज़ ने रिकॉर्ड

वेस्ट इंडीज़ ने रिकॉर्ड रन-चेज़ किया; शाई होप ने अकेले दम पर जीत दिलाई।

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल लाइव स्ट्रीमिंग: IND बनाम BRA मैच ऑनलाइन कहाँ देखें

IND vs PAK फ़ाइनल:

IND vs PAK फ़ाइनल: टीम इंडिया ने फिर से गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स 2026 में

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड, दुबे-बुमराह बने जीत के हीरो

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी की परवीन हुड्डा ने 65kg बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच लाइव कैसे देखें

IND vs PAK फाइनल:

IND vs PAK फाइनल: भारत ने 211 रन के साथ बनाया नया T20 रिकॉर्ड

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट: मुल्लांपुर पिच की स्थिति और मौसम का पूर्वानुमान

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner