Header Banner

जर्मन फॉर्मूला-1 रेसर 10 साल से पब्लिक लाइफ से दूर

Vipin pic By - बुधवार, दिसंबर 27, 2023
Last Updated on दिसंबर 27, 2023 11:38 पूर्वाह्न
जर्मन फॉर्मूला-1 रेसर 10 साल से पब्लिक लाइफ से दूर

फॉर्मूला-1 के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शुमार माइकल शूमाकर पिछले 10 सालों से सार्वजनिक जीवन में नहीं आए। इसकी वजह साल 2013 में उनका स्कीइंग करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर कोमा में चले जाना था। इसके बाद उनका परिवार उन्हें सार्वजनिक जीवन और फैंस से दूर निजी जिंदगी में ले गया था। जहां, उन पर किसी कैमरा या रिपोर्टर की नजर नहीं थी। हालांकि, उनके फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।

ऐसे में उन फैंस के लिए फरारी के पूर्व बॉस जीन टॉड ने अपने दोस्त और 7 बार के वर्ल्ड चैम्पियन शूमाकर के बारे में नई अपडेट साझा की हैं। टॉड अक्सर शूमाकर से मिलने जाते रहते हैं और वो उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जो लगातार शूमाकर की सेहत पर अपडेट देते रहते हैं। टॉड और शूमाकर फरारी में एक साथ काम किया करते थे। जब शूमाकर साल 2000-2004 के बीच लगातार चार बार वर्ल्ड चैम्पियन बने थे, तब टॉड फरारी के बॉस थे। टॉड ने शूमाकर के बारे में बात करते हुए बताया कि 'शूमाकर पहले से बहुत बदल गए हैं।

शूमाकर की दुर्घटना के बाद उनके परिवार ने फैसला लिया था कि उनकी जिंदगी को निजी कर दिया जाएगा। इस फैसले में शूमाकर के स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट साझा न करना भी शामिल था। शूमाकर पर हाल ही में बनीं एक डॉक्यूमेंट्री में उनके बेटों मिक, लुईस और फर्नांडो ने अपने पिता को 'सर्वश्रेष्ठ रेसर' कहा था। शूमाकर परिवार के वकील फेलिक्स डैम ने अक्टूबर में बताया था कि 54 वर्षीय खिलाड़ी की फाइनल स्वास्थ्य रिपोर्ट को सार्वजनिक न करना भी परिवार का ही फैसला था। डैम कहते हैं कि हमारा फैसला हमेशा से निजी चीजों को निजी रखने के लिए रहा है।

हमने सोचा था कि क्या माइकल के स्वास्थ्य को लेकर फाइनल रिपोर्ट साझा की जा सकती है। लेकिन फिर उस रिपोर्ट में लगातार बदलाव होता तो वो साझा करते रहना मुश्किल था। टॉड ने शुमाकर परिवार के साथ अपने रिश्तों के बारे में बताते हुए कहा कि वो कई बार जर्मनी जाते हैं। वो कहते हैं कि शूमाकर इस समय उनसे प्यार करने वाले लोगों से घिरे हुए हैं। टॉड ने बताया कि उन्होंने जुलाई में शूमाकर के साथ टीवी पर एफ-1 रेस भी देखी थी।

Also Read: Players who can help India win its first test series in Africa

ताज़ा हिंदी समाचार

महिला हॉकी टीम ने

महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा किया खत्म, जीता ऐतिहासिक गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: BAN

एशियन गेम्स 2026: BAN बनाम SL लाइव स्ट्रीमिंग – ब्रॉन्ज़ मेडल मैच लाइव कैसे देखें

गोल्ड जीतना है तो

गोल्ड जीतना है तो PoK के इस खिलाड़ी से निपटना जरूरी

एशियाई खेल 2026: हॉकी

एशियाई खेल 2026: हॉकी फ़ाइनल से पहले जापान में हंगामा

IND vs PAK गोल्ड

IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच, पिच रिपोर्ट: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

सुजीत कलकल ने रचा

सुजीत कलकल ने रचा इतिहास, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

युजवेंद्र चहल का टेस्ट

युजवेंद्र चहल का टेस्ट संन्यास: फर्स्ट-क्लास करियर खत्म, टेस्ट का सपना अधूरा

लवलीना ने बर्थडे पर

लवलीना ने बर्थडे पर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, सेलिब्रेशन वीडियो वायरल

WCL 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच,

WCL 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच, लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डिटेल्स

Asian Games 2026: भारत

Asian Games 2026: भारत ने इतिहास में दूसरी सबसे अच्छी मेडल टैली दर्ज की

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner