GT vs CSK Today match Pitch Report In Hindi: आईपीएल 2024 का 59वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच 10 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2024 में गुजरात टाइटन्स की टीम 11 में से 4 मैच जीतकर 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दसवें स्थान पर है, उनका प्लेऑफ में जाना लगभग नामुमकिन सा है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश में लगी है। ऋतुराज गायकवाड़ की टीम 11 मैचों में से 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 12 अंक के साथ +0.700 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।
IPL 2024 का 59वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैदान पर इससे पहले जो RCB के खिलाफ मुकाबला खेला गया था वहां GT को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इससे पहले जब इस सीजन ये दोनों टीमें – टीमें आमने सामने हुई थी वहां भी गुजरात को हार मिली थी। आज हम इस आर्टिकल में इस मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच के बारे में बात करेंगे।
Image Source: X
GT vs CHE Pitch Report in Hindi: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजों का दबदबा साफतौर पर देखने को मिलता है। यहां कि पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं होता है। ऐसे में यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां की पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए रन रोकना आसान नहीं होता है। वहीं तेज गेंदबाजों को जरूर थोड़ा बाउंस मिलता है, जिससे वह बल्लेबाजों को तकलीफ में डाल सकते हैं। हालांकि पिछले कुछ मैचों में औसत स्कोर थोड़ा नीचे आया है। शुरुआत में इस पिच पर तेज गेंदबाजों को स्विंग भी प्राप्त होती है।
Also Read: GT vs CSK Dream11 Prediction in HIndi, Playing 11, Dream11 Team and Weather Report
| GT | vs | CSK |
| 6 | Matches Played | 6 |
| 3 | Won | 3 |
| 214 | Highest Score | 206 |
| 143 | Lowest Score | 133 |
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई और गुजरात 6 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। इन 6 मैचों में से चेन्नई (CSK) ने 3 जीते हैं जबकि गुजरात (GT) 3 मौकों पर विजयी हुआ है। आईपीएल के इस सीजन में गुजरात और चेन्नई दोनों एक बार आमने-सामने आ चुके हैं। उस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रन बनाए थे जिसके जवाब में गुजरात की टीम 143 रन ही बना पाई और 63 रनों से मुकाबला हार गई थी।
गुजरात टाइटंस (GT) संभावित प्लेइंग 11: 1. रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), 2. शुबमन गिल (सी), 3. साई सुदर्शन, 4. शाहरुख खान, 5. डेविड मिलर, 6. राहुल तेवतिया, 7. राशिद-खान, 8. मानव सुथार, 9. नूर अहमद, 10. मोहित शर्मा, 11. जोशुआ लिटिल
चेन्नई सुपर किंग्स (CHE) संभावित प्लेइंग 11: 1. अजिंक्य रहाणे, 2. रुतुराज गायकवाड़ (सी), 3. डेरिल मिशेल, 4. शिवम दुबे, 5. मोइन अली, 6. रवींद्र जड़ेजा, 7. एमएस धोनी (विकेटकीपर), 8. मिशेल सैंटनर, 9. शार्दुल ठाकुर, 10. तुषार देशपांडे, 11. रिचर्ड ग्लीसन
Also Read: GT vs CSK Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 3rd T20 Match