आईपीएल 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आयोजित है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरी बार भिड़त है। पिछली भिड़ंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रनों से जीत दर्ज की थी।
टॉस हारने के बाद गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजे करने का निमंत्रण मिला। ओपनिंग जोड़ी के रुप में उतरे शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तेज शुरुआत की। साई सुदर्शन ने 25 गेंद पर अपना अर्धशतक जड़ा। इसके बाद अगली 25 गेंद पर शतक जड़ा। यह साई सुदर्शन का आईपीएल में पहला शतक रहा। इससे पहले साई सुदर्शन का सर्वोच्च स्कोर 96 रन का था जो चेन्नई सुपर किंग्स के ही खिलाफ साल 2023 के फाइनल में बनाई थी।
Also Read: Top 5 Batters who scored the fastest century in IPL history
शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदाही हुई। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान साई सुदर्शन ने 51 गेंद का सामना करते हुए 103 रन बनाए। आउट होने से पहले साई ने 5 चौके और सात छक्के लगाए। इसके अलावा साई सुदर्शन ने एक खास उपलब्धि हासिल की।
दरअसल, साई सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे किए। साई सुदर्शन ने इस उपलब्धि तक पहुंचने में 25 पारियां लीं। साई ने जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ा। जॉनी बेयरस्टो ने 26 पारियों में 1000 आईपीएल रन पूरा किया था। वहीं, रुतुराज (31पारी) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 3rd T20 Match