Header Banner

Hardik Pandya ने Ishan Kishan को खास अंदाज में दी विदाई

Ravi pic By - सोमवार, दिसंबर 02, 2024
Last Updated on दिसंबर 02, 2024 04:06 अपराह्न
Hardik Pandya ने Ishan Kishan को खास अंदाज में दी विदाई

आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन (Ishan Kishan) को रिलीज कर हर किसी को हैरान किया था। फिर ऑक्शन में मुंबई की टीम ने उन्हें खरीदने के लिए भी खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ईशान किशन को रिलीज करने का गम मुंबई इंडियंस को भी है। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ईशान किशन को फेयलवेल मैसेज दिया। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Hardik Pandya ने Ishan Kishan को खास अंदाज में दी विदाई

आईपीएल 2025 में ईशान किशन अब सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। IPL 2025 Auction से पहले मुंबई इंडियंस ने पां प्लेयर्स को रिटेन किया था, जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा का नाम शामिल था।

ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने ईशान को रिलीज कर दिया था और ऑक्शन में भी उन्हें लेने के लिए कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। मुंबई इंडियंस ने ईशान को खरीदने के लिए 3.20 करोड़ रुपए तक बोली लगाई और फिर आगे पैडल नहीं उठाया। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान को 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस छोड़ने के बाद हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन को फेयरवेल मैसेज दिया। हार्दिक ने ईशान को मुंबई इंडियंस का पॉकेट डायनेमो बताया है। बता दें कि ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए 6 साल से आईपीएल खेल रहे थे। साल 2018 से 2024 आईपीएल के दौरान उनकी मौजूदगी में दो बार मुंबई की टीम ने खिताब जीता।

Ishan Kishan को रिलीज नहीं करना चाहती थी Mumbai Indians?

इस बीच MI द्वारा शेयर की गई वीडियो में हार्दिक पांड्या इमोशनल नजर आए और उन्होंने कहा कि वह (ईशान) हमेशा ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा रखते थे। वह बहुत से लोगों को हंसाते थे। यह प्यार और गर्मजोशी उनके लिए बहुत स्वाभाविक थी। हमें उसकी कमी खलेगी। ईशान किशन आप मुंबई इंडियंस के पॉकेट डायनेमो थे और हम सभी को आपकी कमी खलेगी। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।

हार्दिक ने ये भी बताया कि ईशान किशन को आईपीएल की बड़ी नीलामी में वापस लाने को लेकर कहा कि जब हम उन्हें रिटेन नहीं कर पाए तो हमें हमेशा पता था कि उन्हें नीलामी में वापस पाना मुश्किल होगा क्योंकि हम जानते थे कि वह किस तरह का खिलाड़ी है और उसके पास किस तरह का हुनर ​​है।

Also Read: Top 5 bowlers who took most T20 wickets for Pakistan

ताज़ा हिंदी समाचार

AB डिविलियर्स के 5

AB डिविलियर्स के 5 छक्कों और 70 रन से मचा धमाल, देखें VIDEO

वैभव को लेकर क्या

वैभव को लेकर क्या बोले कप्तान श्रेयस: युवा बल्लेबाज के व्यवहार पर दी प्रतिक्रिया

गेल और डी विलियर्स

गेल और डी विलियर्स ने धूम मचा दी; 27 छक्के लगे।

भारत बनाम वेस्ट इंडीज़

भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ T20I 2026: पूरा शेड्यूल, मैच, वेन्यू और समय

श्रीलंका ने ODI ट्राई-सीरीज़

श्रीलंका ने ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की: पूरी टीम सूची

मुकेश और आकाश का

मुकेश और आकाश का कहर, जम्मू और कश्मीर सिर्फ 29 ओवर में ढेर

युवराज सिंह की तूफ़ानी

युवराज सिंह की तूफ़ानी पारी: 6 छक्कों समेत 71 रन बनाए।

वेस्ट इंडीज़ ने रिकॉर्ड

वेस्ट इंडीज़ ने रिकॉर्ड रन-चेज़ किया; शाई होप ने अकेले दम पर जीत दिलाई।

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल लाइव स्ट्रीमिंग: IND बनाम BRA मैच ऑनलाइन कहाँ देखें

IND vs PAK फ़ाइनल:

IND vs PAK फ़ाइनल: टीम इंडिया ने फिर से गोल्ड मेडल जीता।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner