मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्त सहनी पड़ी। मुंबई की यह 14 मैचों में 10वीं शिकस्त रही और आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही। मुंबई इंडियंस की हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि पूरे सीजन में उनकी टीम ने एक गलती की जिसकी वजह से ऐसा प्रदर्शन रहा।
मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में अभियान निराशाजनक हार के साथ समाप्त हो गया। मुंबई को शुक्रवार को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर लखनऊ सुपजरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्त सहनी पड़ी। आईपीएल 2024 के 67वें मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 214/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 196/6 का स्कोर बना सकी।
हार्दिक पांड्या ने मैच में हुई गलती बताने के बजाय पूरे सीजन में उनकी टीम द्वारा की गई गलती का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पूरे सीजन मुंबई इंडियंस ने क्वालीटी क्रिकेट नहीं खेली, जिसके नतीजे सबके सामने हैं। हार्दिक पांड्या ने साथ ही उम्मीद जताई कि अगले सीजन में उनकी टीम दमदार वापसी करेगी।
बहुत मुश्किल है हार को स्वीकार करना। इस सीजन हमने क्वालीटी क्रिकेट नहीं खेली और पूरे सीजन में इसका खामियाजा भुगता। यह पेशेवर दुनिया है। कभी यहां अच्छे दिन होते हैं और कभी बुरे। एक ग्रुप के रूप में हमने क्वालीटी और स्मार्ट क्रिकेट नहीं खेली और इसके नतीजे सभी के सामने हैं। हमारे लिए ये करना जल्दबाजी होगी कि मैच में कहां गलती हुई। हम इस मैच से आगे बढ़ेंगे और अगले सीजन में दमदार वापसी करने पर ध्यान देंगे।
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मुंबई इंडियंस के आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार है, जब उनकी टीम को एक सीजन में 10 हार मिली है। 2022 में भी मुंबई दस मैच हारी थी। इस सीजन अंक तालिका में मुंबई ने सबसे निचले पायदान पर ही समाप्त किया।
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match