MI के आखिरी स्‍थान पर रहने के बाद Hardik Pandya ने जाहिर की निराशा

Ravi pic By - Saturday, May 18, 2024
Last Updated on May 18, 2024 09:59 AM
MI के आखिरी स्‍थान पर रहने के बाद Hardik Pandya ने जाहिर की निराशा

मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी। मुंबई की यह 14 मैचों में 10वीं शिकस्‍त रही और आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर रही। मुंबई इंडियंस की हार के बाद कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि पूरे सीजन में उनकी टीम ने एक गलती की जिसकी वजह से ऐसा प्रदर्शन रहा।

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में अभियान निराशाजनक हार के साथ समाप्‍त हो गया। मुंबई को शुक्रवार को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्‍टेडियम पर लखनऊ सुपजरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी। आईपीएल 2024 के 67वें मैच में लखनऊ ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 214/6 का स्‍कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 196/6 का स्‍कोर बना सकी।

point table

हार्दिक पांड्या ने मैच में हुई गलती बताने के बजाय पूरे सीजन में उनकी टीम द्वारा की गई गलती का खुलासा किया। उन्‍होंने कहा कि पूरे सीजन मुंबई इंडियंस ने क्‍वालीटी क्रिकेट नहीं खेली, जिसके नतीजे सबके सामने हैं। हार्दिक पांड्या ने साथ ही उम्‍मीद जताई कि अगले सीजन में उनकी टीम दमदार वापसी करेगी।

लखनऊ से हार के बाद हार्दिक पांड्या का बयान

hardik

बहुत मुश्किल है हार को स्‍वीकार करना। इस सीजन हमने क्‍वालीटी क्रिकेट नहीं खेली और पूरे सीजन में इसका खामियाजा भुगता। यह पेशेवर दुनिया है। कभी यहां अच्‍छे दिन होते हैं और कभी बुरे। एक ग्रुप के रूप में हमने क्‍वालीटी और स्‍मार्ट क्रिकेट नहीं खेली और इसके नतीजे सभी के सामने हैं। हमारे लिए ये करना जल्‍दबाजी होगी कि मैच में कहां गलती हुई। हम इस मैच से आगे बढ़ेंगे और अगले सीजन में दमदार वापसी करने पर ध्‍यान देंगे।

मुंबई का शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मुंबई इंडियंस के आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार है, जब उनकी टीम को एक सीजन में 10 हार मिली है। 2022 में भी मुंबई दस मैच हारी थी। इस सीजन अंक तालिका में मुंबई ने सबसे निचले पायदान पर ही समाप्त किया।

Also Read: Top 5 batsmen with most 50 plus scores in T20I

ताज़ा हिंदी समाचार

मिचेल स्टार्क ने ऐतिहासिक

मिचेल स्टार्क ने ऐतिहासिक 6-विकेट स्पेल के साथ डेल स्टेन को पीछे छोड़ा

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट लाइव स्कोरकार्ड, AUS vs BAN मैच

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है।

लॉज़ेन डायमंड लीग 2026

लॉज़ेन डायमंड लीग 2026 में नीरज चोपड़ा: तारीख, समय और लाइव स्ट्रीम

India vs Sri Lanka

India vs Sri Lanka 2nd Test: टीम की जानकारी, WTC स्टैंडिंग और अहम खबरें

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा रन: स्टीव स्मिथ, स्टीव वॉ से आगे निकलने को तैयार

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान किया, रेनशॉ की वापसी।

IND vs SL Test:

IND vs SL Test: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए अपनी टीम में बदलाव किए हैं

india vs pakistan hockey

india vs pakistan hockey world cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Watch Highlights: MP पप्पू

Watch Highlights: MP पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने 23 गेंदों में 45 रन बनाए।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner