Header Banner

Hardik Pandya has been fined Rs 12 lakh for slow over-rate against Gujarat Titans

Ravi pic By - रविवार, मार्च 30, 2025
Last Updated on मार्च 30, 2025 12:59 अपराह्न
Hardik Pandya has been fined Rs 12 lakh for slow over-rate against Gujarat Titans

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है आईपीएल 2025 का नौवां मैच शनिवार को गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में मुंबई की टीम टॉस जीतकर पहले फील्डिंग कर रही थी और निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं फेंक सकी। इसके चलते टीम को आखिरी ओवर में 30 गज के घेरे में एक और फील्डर रखना पड़ा।

मुंबई इंडियंस को इस मैच में गुजरात टाइटंस से 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

Hardik did not play in Mumbai's first match due to the ban

पिछले सीजन में 3 मैचों में धीमी ओवर रेट से गेंदबाजी करने के बाद हार्दिक पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था। पिछले सीजन में बीसीसीआई ने हार्दिक पर तीन मैचों में धीमी ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया था। आईपीएल-2024 में 30 मई को मुंबई के कप्तान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तीसरी बार धीमी ओवर रेट के लिए 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था और टीम पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था।

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का सीजन का आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ था। ऐसे में हार्दिक इस सीजन में मुंबई का पहला मैच यानी 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेल सके थे। पिछले सीजन में मुंबई पर लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी धीमी ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया था।

IPL में स्लो ओवर रेट के नए नियम

IPL-2025 में स्लो ओवर रेट के लिए अब कप्तानों को मैच से बैन नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके खाते में डिमेरिट पॉइंट जोड़े जाएंगे, जो तीन साल तक रहेंगे।लेवल 1 के अपराध पर मैच फीस का 25 से 75 प्रतिशत जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट लगाए जाएंगे। लेवल 2 के गंभीर अपराध पर सीधे 4 डिमेरिट पॉइंट मिलेंगे। 4 डिमेरिट पॉइंट जमा होने पर मैच रेफरी कप्तान की पूरी 100% मैच फीस काट सकता है या अतिरिक्त डिमेरिट पॉइंट दे सकता है।​​​​​​​

Also Read: KKR vs LSG match rescheduled on request of Kolkata Police

ताज़ा हिंदी समाचार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तिलक

वेस्टइंडीज के खिलाफ तिलक वर्मा अजीब तरह से रन आउट, देखें वीडियो

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ का मैच टीवी और मोबाइल पर लाइव कहाँ देखें

IPL 2027: नीलामी से

IPL 2027: नीलामी से पहले फ़्रैंचाइज़ी इन 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज़ कर सकती हैं

रहमत शाह का टेस्ट

रहमत शाह का टेस्ट शतक: अफ़ग़ान कप्तान ने ढाका में कप्तानी के डेब्यू पर तोड़े रिकॉर्ड

IND vs WI: अभिषेक

IND vs WI: अभिषेक शर्मा की नज़र सबसे तेज़ 2000 T20I रन और सूर्यकुमार के छक्कों के रिकॉर्ड पर

IND vs WI 3rd

IND vs WI 3rd T20I: संभावित टॉप परफ़ॉर्मर प्रेडिक्शन

राशिद खान का बड़ा

राशिद खान का बड़ा बयान: विराट कोहली और एबी डिविलियर्स नहीं, जसप्रीत बुमराह हैं सबसे महान T20 क्रिकेटर

इंदौर में भारत का

इंदौर में भारत का T20I रिकॉर्ड: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया के आँकड़े

IND vs WI 3rd

IND vs WI 3rd T20I पिच रिपोर्ट: होल्कर स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner