HERE - news - hardik-was-fined-rs-24-lakh-due-to-slow-over-rate - - Hardik was fined Rs 24 lakh due to slow over rate

Hardik was fined Rs 24 lakh due to slow over rate

Ravi pic By - Wednesday, May 07, 2025
Last Updated on May 07, 2025 03:00 PM
Hardik was fined Rs 24 lakh due to slow over rate

गुजरात टाइटंस से आखिरी गेंद पर हारने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को बड़ा झटका लगा है। मुंबई ने बारिश से बाधित मैच आखिरी गेंद पर गंवा दिया। इस मैच को हारने के बाद हार्दिक की टीम पर बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया है। सिर्फ हार्दिक ही नहीं बल्कि उनकी पूरी टीम पर जुर्माना लगाया गया है।

Hardik Pandya पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना

मुंबई इंडियंस ने 147 रन (डीएलएस के अनुसार संशोधित लक्ष्य) का बचाव करते हुए पूरे समय में अपने कोटे के ओवर नहीं फेंके। इस गलती के लिए बीसीसीआई ने उन्हें मैच के लिए धीमी ओवर गति का दोषी पाया और पांच बार की चैंपियन टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा सीजन में मुंबई का यह दूसरा अपराध है।

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, मौजूदा सत्र में पांड्या की टीम का यह दूसरा अपराध था और आईपीएल की आचार संहिता के कारण पांड्या पर धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, प्लेइंग-11 के बाकी खिलाड़ियों, इम्पैक्ट प्लेयर और कन्कशन सब्सटीट्यूट प्लेयर पर छह-छह लाख रुपये और मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

MI Vs GT: गुजरात ने आखिरी गेंद पर मुंबई को हराया

आईपीएल 2025 में मंगलवार रात एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मैच में बारिश ने दो बार खलल डाला, जिसके कारण गुजरात को 147 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। जब पहली बार बारिश के कारण मैच रोका गया, तब 155 रनों का पीछा कर रही गुजरात 14 ओवर में दो विकेट पर 107 रन बनाकर डीएलएस के हिसाब से 8 रन से आगे थी।

फिर 18वें ओवर में बारिश के कारण मैच रुका और इस समय गुजरात ने 132 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे और डीएलएस के हिसाब से 5 रन से पीछे चल रही थी, यानी अगर यह मैच नहीं होता तो मुंबई 5 रन से मैच जीत जाती। लेकिन बारिश रुकी और गुजरात को 19 ओवर में 147 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन गुजरात ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया।

Also Read: IPL 2025: KKR vs CHE Dream11 Prediction in Hindi, Match 57, Playing 11, Fantasy Cricket Tips

ताज़ा हिंदी समाचार

सैम कुरेन फिटनेस समस्याओं

सैम कुरेन फिटनेस समस्याओं के कारण पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं

महिला एशिया कप 2026

महिला एशिया कप 2026 शेड्यूल घोषित: दुबई में 5 सितंबर के लिए भारत बनाम पाकिस्तान सेट

अजिंक्य रहाणे की जगह

अजिंक्य रहाणे की जगह कौन लेगा? हार्दिक पंड्या KKR कप्तानी विकल्प के रूप में उभरे

LNS बनाम MIL मैच

LNS बनाम MIL मैच 23, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 6 अगस्त 2026

IND vs SL 2026:

IND vs SL 2026: भारत के खिलाफ़ पहले टेस्ट में कुसल मेंडिस का खेलना संदिग्ध

DPL 2026: सांसद पप्पू

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने 50 गेंदों में 95 रन बनाए

CWG 2026 Controversy: ग्लासगो

CWG 2026 Controversy: ग्लासगो में युगांडा और पाकिस्तान के बॉक्सर लापता

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया

TRT बनाम BPH लाइव

TRT बनाम BPH लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर द हंड्रेड मैच 22 लाइव कैसे देखें

ICC World Cup 2027

ICC World Cup 2027 का शेड्यूल, तारीखें और क्वालिफ़िकेशन के नियम

Online games
Online games
Footer Sticky Banner