Header Banner

विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार पहुंचा हरियाणा

Vipin pic By - गुरुवार, दिसंबर 14, 2023
Last Updated on दिसंबर 14, 2023 05:46 अपराह्न
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार पहुंचा हरियाणा

हरियाणा विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार पहुंचा। बुधवार को टूर्नामेंट के खेले गए पहले Semifinal में तमिलनाडु को 65 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा ने सात विकेट पर 293 रन बनाए। 294 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी तमिलनाडु 47.1 ओवर में 230 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं चोट की वजह से बाबा इंद्रजीत को मुंह पर टेप लगाकर बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ा।

हिमांशु राणा रहे हरियाणा के जीत के हीरो

हरियाणा के जीत के हीरो हिमांशु राणा रहे। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की शुरुआत बेहद खराब रही। हरियाणा को पहला झटका 6.1 ओवर में 14 रन पर लगा। ओपनर अंकित कुमार 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच बाबा इंद्रजीत ने टी नटराजन की गेंद पर पकड़ी। पहले पावर प्ले यानी 10 वें ओवर तक हरियाणा ने 1 विकेट खोकर 27 रन ही बना पाई।

उसके बाद हिमांशु राणा और दूसरे ओपनर युवराज सिंह ने हरियाणा की पारी को संभाला। दोनों के बीच 134 गेंदों पर 132 रन की साझेदारी हुई। युवराज सिंह 79 गेंदों पर 65 रन बनाकर 28.3 ओवर में आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 146 रन था। उसके बाद राणा ने सातवें विकेट के लिए सुमित कुमार के साथ 42 गेंदों पर 75 रन की पार्टनरशिप की। हिमांशु राणा ने 118 गेंदों पर 116 रन बनाए। जबकि सुमित कुमार ने 30 गेंदों पर 48 रन बनाए। तमिलनाडु की ओर से वरूण चक्रवर्ती और साईं किशोर ने 2-2 विकेट लिए।

ताज़ा हिंदी समाचार

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट में, खिलाड़ियों की सैलरी 25% कटी

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में जीता सिल्वर

सावन बरवाल ने एशियन

सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 मैराथन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

गुलवीर सिंह ने एशियाई

गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता

हार्दिक पांड्या, बुमराह की

हार्दिक पांड्या, बुमराह की फिटनेस और संजू सैमसन को बाहर करने पर गौतम गंभीर: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का प्लान

NCR T20 लीग 2026:

NCR T20 लीग 2026: श्रीलंका स्टार थिलान थुषारा संभालेंगे गुरुग्राम ग्लेडियेटर्स की कमान

भारत ने थाईलैंड को

भारत ने थाईलैंड को 66-28 से हराया, एशियन गेम्स 2026 कबड्डी फाइनल में पहुंचा

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की कम होगी सैलरी, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा झटका

पिता बनाना चाहते थे

पिता बनाना चाहते थे पहलवान, सुरुचि को बंदूक पर आया प्यार

एशियन गेम्स 2026: सुचिका

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तरियाल बोलीं- ‘मुझसे गोल्ड मेडल छीन लिया’

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner